‘एन.सी.आर.’ में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए हो रही ड्रोन से निगरानी

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 12:19 PM

kanwar yatra 2026 security

सावन की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए एन.सी.आर. में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फरीदाबाद में करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जबकि नोएडा...

फरीदाबाद/गाजियाबाद/नोएडा (नवोदय टाइम्स): सावन की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए एन.सी.आर. में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फरीदाबाद में करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जबकि नोएडा में अत्याधुनिक टीथर्ड ड्रोन और 20 अन्य ड्रोन से कांवड़ मार्गों व भीड़ की निगरानी की जाएगी। नोएडा में तैनात टीथर्ड ड्रोन 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र पर 24 घंटे नजर रखेगा और इसकी लाइव वीडियो फीड सीधे लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके अलावा जिले में 23 अस्थायी पुलिस चौकियां भी स्थापित की जा रही हैं। 

गाजियाबाद में बुधवार सुबह से 12 अगस्त तक लागू डायवर्जन के तहत दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को एनएच-9, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रैस-वे और अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। फरीदाबाद में यात्रा के दौरान पुलिस, ट्रैफिक, अपराध शाखा, महिला पुलिस, ई.आर.वी. और मोबाइल गश्ती दलों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!