Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Oct, 2025 07:30 AM

जैतो (पराशर): इस बार भी सुहागिनों के विशेष त्यौहार करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैतो (पराशर): इस बार भी सुहागिनों के विशेष त्यौहार करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार का इंतजार रहेगा।
उन्होंने कहा कि एक पंचांग के अनुसार शुक्रवार को चांद हर जगह अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। यदि मौसम ठीक रहा तो चांद जालंधर में रात्रि 8.09 बजे, फरीदकोट व बठिंडा में 8.19, मुक्तसर में 8.20, मोगा 8.17, फाजिल्का 8.22, फिरोजपुर 8.18, अमृतसर 8.15, होशियारपुर 8.11, चंडीगढ़ व पंचकूला 8.10, रोपड़ 8.10, पटियाला 8.13, कपूरथला 8.14, नवांशहर 8.12, हिसार 8.19, सिरसा 8.21, गुरुग्राम 8.15, जींद 8.12, रोहतक 8.16, कैथल 8.14, अंबाला 8.11, करनाल 8.12, दिल्ली 8.14, श्रीगंगानगर 8.25, जयपुर 8.25, अजमेर 8.31, अलवर 8.20, उदयपुर 8.38 व अहमदाबाद में 8.35 बजे दिखाई देगा।