किसी को रंग लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, प्यार में होगी वृद्धि

Edited By Updated: 12 Mar, 2017 03:53 PM

keep in mind this things before putting these colours

होली रंगों का त्यौहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। वास्तु में हर रिश्ते के लिए अलग रंग बताए गए हैं। जिन्हें ध्यान में रखने से रिश्तों में प्यार की

होली रंगों का त्यौहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। वास्तु में हर रिश्ते के लिए अलग रंग बताए गए हैं। जिन्हें ध्यान में रखने से रिश्तों में प्यार की बढ़ौत्तरी होती है। जानिए,किस रिश्ते को कौन सा रंग लगाया जाता है। 


वास्तु के अनुसार पत्नी व प्रेमिका के साथ लाल अौर अॉरेज रंग से होली खेलनी चाहिए।ये रंग जीवन में प्रेम उत्साह खुशहाली अौर विश्वास लेकर आएगा। 


छोटे बच्चों, भाई-बहन अौर अपनी उम्र से छोटे रिश्तेदार को हरा रंग लगाएं। हरा रंग संपन्नता का प्रतीक है। ये आशीर्वाद अौर स्नेह को दर्शाता है। 


पति या प्रेमी को लाल अौर हल्का नीला रंग लगाएं। लाल रंग प्रेम अौर नीला रंग धैर्य अौर भरोसे का प्रतीक है। 


अपने से बड़ी उम्र को लोगों को पीला रंग लगाएं। पीला रंग आस्था, त्याग अौर विश्वास का प्रतीक है। 


मित्रों के लिए हरा, सफेद अौर  नीला रंग सबसे उत्तम होता है। ये सकारात्मकता का प्रतीक है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!