कोलकाता की दुर्गा पूजा : विहिप की अपील-‘थीम’ के नाम पर न हो मूर्तियों से छेड़छाड़

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 10:04 AM

kolkata durga puja

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पिछले दुर्गा पूजा आयोजनों में ‘थीम’ के नाम पर देवी प्रतिमा की गरिमा से छेड़छाड़ करने का विरोध करते हुए आयोजकों से 5 दिवसीय उत्सव के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने की अपील की है।

कोलकाता (एजैंसी): विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पिछले दुर्गा पूजा आयोजनों में ‘थीम’ के नाम पर देवी प्रतिमा की गरिमा से छेड़छाड़ करने का विरोध करते हुए आयोजकों से 5 दिवसीय उत्सव के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने की अपील की है। संगठन के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विहिप ने आयोजकों से पंडाल के भीतर मांसाहारी खाद्य पदार्थों के निषेध का कड़ाई से पालन किए जाने की अपील की। 

विहिप के प्रदेश पदाधिकारी स्वरूप चटर्जी ने बताया कि संगठन ने बुधवार को सॉल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (ई.जैड. सी.सी.) में प्रमुख पूजा आयोजकों और पुरोहितों के साथ बैठक कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के पालन के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “हमने पूजा आयोजकों से दुर्गा पूजा की धार्मिक गरिमा और पवित्रता बनाए रखने तथा सनातनी परंपराओं का पालन करने का आग्रह किया। ‘थीम’ के नाम पर देवी की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।” राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह इस प्रकार की पहली बैठक है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!