Krishna Idol Damage in Karachi : कराची में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियां खंडित

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 08:56 AM

krishna idol damage in karachi

पाकिस्तान में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदुओं की आस्था पर हमला हुआ है। कराची में एक ऐतिहासिक इमारत की दीवारों पर बनी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित की गई हैं।

इस्लामाबाद (इंट.): पाकिस्तान में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदुओं की आस्था पर हमला हुआ है। कराची में एक ऐतिहासिक इमारत की दीवारों पर बनी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित की गई हैं। इससे अल्पसंख्यकों में भारी नाराजगी है, लेकिन पाकिस्तान की इस्लामी हुकूमत ने इस पर चुप्पी साध रखी है। पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों, प्रतीकों और मूर्तियों पर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। 

इस देश में हर साल बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को अगवा भी किया जाता है, जिसके बाद उनका जबरन निकाह कर दिया जाता है। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के बहावलपुर जिले के अल्पसंख्यक अधिकार संगठन के चेयरमैन शिव काछी ने एक्स पर लिखा, “कराची की ऐतिहासिक ‘सगन मैसन’ इमारत में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियों का अपमान बेहद और कड़े शब्दों में निंदनीय है। यह सिर्फ किसी इमारत को पहुंचाया गया नुकसान नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक विरासत, धार्मिक सद्भाव और अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं पर किया गया हमला है।”

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!