दिल्ली: शव दफनाने की जल्दबाजी ने बढ़ाया शक! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई युवती की मौत की असली वजह

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 10:48 AM

delhi girl s death unravels as murder shocking postmortem revelation

दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की हत्या कर उसके शव को जल्दबाजी में दफनाने की कोशिश की जा रही थी।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की हत्या कर उसके शव को जल्दबाजी में दफनाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि समय रहते मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक लड़की की उसके ही परिवार के लोगों ने हत्या कर दी है और अब वे उसके शव को दफनाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही हरि नगर थाना पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई।


शव दफनाने की चल रही थी तैयारी, पहुंच गई पुलिस
मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि युवती के शव को दफनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दफनाने की प्रक्रिया को रुकवाया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की। उसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार, जो मृतका का दोस्त था, उसे इस घटना पर शक हुआ था और उसी के कहने पर पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया।

प्रेम संबंध में हत्या का खुलासा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की मौत दम घुटने के कारण हुई है। इससे साफ हो गया कि यह प्राकृतिक मृत्यु नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसके आधार पर हरि नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि युवती का अपने ही एक रिश्तेदार के साथ प्रेम संबंध था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। इसी वजह से इस हत्या को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस परिवार के सभी संदिग्ध सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!