संतान प्राप्ति से लेकर धन प्राप्ति तक की इच्छा पूरी करने के लिए जप लें ये मंत्र

Edited By Updated: 20 Aug, 2019 03:52 PM

krishna janmashtami special mantra in hindi

इस महीने की 24 अगस्त यानि शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। बता दें ये दिन लीलधर मुरील मनोहर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
इस महीने की 24 अगस्त यानि शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। बता दें ये दिन लीलधर मुरील मनोहर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा का विधान होता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का ये त्यौहार ने केवल देश के किसी एक कोने में बल्कि देश-विदेश दोनों में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता। कहते हैं इस त्यौहार के दौरान नटखट बाल गोपाल श्री कृष्ण अपने सभी भक्तों पर अति प्रसन्न रहते हैं और बड़ी सरलता से उनके सामने उनकी हर हर मुसीबत का रास्ता रख देते हैं।
PunjabKesari, Krishna Janmashtami 2019, Krishna Janmashtami, कृष्ण जन्माष्टमी, Janmashtami, Sri Krishan, Lord Krishna, Sri Krishan, श्री कृष्ण
हम जानते हैं अब आप भी सोच रहे होंगे कि क्यों न इस जन्माष्टमी आप भी भगवान श्री कृष्ण से अपनी हर तरह की मनोकामनाओं को पूरा करवा लिया जाए। तो इंतज़ार किस बात का है। इस जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की कृपा लेने के लिए डट जाइए क्योंकि अगर वो प्रसन्न हो गए तो संतान प्राप्ति से लेकर धन प्राप्ति तक की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बता दें कि श्री कृष्ण को खुश करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि बस कुछ आसान से मंत्रों का जाप करना होगा।

*सबसे पहले बताते हैं उस मंत्र के बारे में जिसके जाप से आपकी शादी में हो रही देरी दूर होगी और जल्द ही आप सिंगल से डबल हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मंत्र का जाप करने से पहले श्रीकृष्ण को सुगन्धित जल, ताज़े पीले फूलों की माला एवं खूले फूल अर्पित करने के बाद 2100 बार निम्न मंत्र का जाप करें।

मंत्र- ॐ गोकुल नाथाय नमः।।
 

*गोद में नटखट गोपाल जैसा लल्ला खिलाना चाहते हैं तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दंपत्ति दिन सुबह एवं रात्रि में दोनों समय भगवान कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल जी की प्रतिमा की पंचामृत से अभिषेक करें। मगर इससे पहले लड्डू गोपाल जी के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। फिर अभिषेक करें और संतान प्राप्ति का भाव करते हुए नीचे दिए गए मंत्र का 1100 बार जप करें।
PunjabKesari, Krishna Janmashtami 2019, Krishna Janmashtami, कृष्ण जन्माष्टमी, Janmashtami, Sri Krishan, Lord Krishna, Sri Krishan, श्री कृष्ण
मंत्र-
ॐ क्लीं देवकी सुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गता।।

 

*तिज़ोरी को पैसों से भरा देखने के लिए श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव "जन्माष्टमी" के दिन श्री हरि नारायण को  पीतांबरी वस्त्र भेट करें। फिर माखन, मिश्री में तुलसी दल मिलकार भोग लगाएं। इतना करने के बाद निम्न मंत्र का 1, 000 बार जाप करें।
 

मंत्र-
ॐ लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा।।
 

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उपरोक्त मंत्रों का जप तुलसी या चंदन की माला से ही करें।
PunjabKesari, Krishna Janmashtami 2019, Krishna Janmashtami, कृष्ण जन्माष्टमी, Janmashtami, Sri Krishan, Lord Krishna, Sri Krishan, श्री कृष्ण
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!