Pakistan: रावलपिंडी में हिंदुओं को अपने त्यौहार मनाने में आ रही मुश्किल

Edited By Updated: 06 May, 2026 11:18 AM

krishna temple rawalpindi pakistan

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक कृष्णा मंदिर को दोबारा बनाने का काम बंद पड़ा होने के कारण हिन्दू समुदाय के लोगों में रोष पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह मंदिर हिंदू कम्युनिटी के लिए पूजा की एक बड़ी जगह माना जाता है, परंतु 10 महीने बाद भी इसका...

गुरदासपुर, रावलपिंडी (विनोद): पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक कृष्णा मंदिर को दोबारा बनाने का काम बंद पड़ा होने के कारण हिन्दू समुदाय के लोगों में रोष पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह मंदिर हिंदू कम्युनिटी के लिए पूजा की एक बड़ी जगह माना जाता है, परंतु 10 महीने बाद भी इसका निर्माण कार्य अधूरा है जिससे होली और दीवाली जैसे त्यौहारों पर बड़ी संख्या में भक्त पूजा नहीं कर पा रहे हैं। 

सीमापार सूत्रों के अनुसार आज पाकिस्तान के पंजाब के माइनॉरिटी मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने मंदिर परिसर का दौरा किया तथा अधिकारियों को मंदिर प्रोजैक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मंदिर मैनेजमैंट के हवाले से दोबारा निर्माण के इस प्रोजैक्ट की लागत लगभग 40 लाख रुपए होने का अनुमान है।

सूत्रों के अनुसार इस ऐतिहासिक कृष्णा मंदिर को 12 जून 2025 को इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड को मुरम्मत के लिए सौंप दिया गया था और जुलाई 2025 को रैनोवेशन का काम शुरू हुआ था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!