Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Aug, 2026 12:50 PM

आभूषण बनाने वाले ब्रांड जीवा ने बुधवार को कहा कि उसने रक्षाबंधन के लिए अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर बनाया गया अपना विज्ञापन हटा दिया है। विज्ञापन में अभिनेत्री द्वारा पहने गए कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। ब्रांड ने अपने सोशल...
मुंबई (एजैंसी): आभूषण बनाने वाले ब्रांड जीवा ने बुधवार को कहा कि उसने रक्षाबंधन के लिए अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर बनाया गया अपना विज्ञापन हटा दिया है। विज्ञापन में अभिनेत्री द्वारा पहने गए कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया खातों पर जारी एक बयान में कहा कि उसका उद्देश्य ‘समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था’, इसलिए उसने विज्ञापन वापस ले लिया है।
विज्ञापन में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की अभिनेत्री कृति सैनन ‘इंडो-वैस्टर्न’ पोशाक में नजर आई थीं। उन्होंने ‘ब्रालेट और स्कर्ट के साथ कैप पहन रखी थी और अपने भाई तथा पालतू कुत्ते को राखी बांधती दिखाई दी थीं। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।
कई लोगों ने पारम्परिक त्यौहार के दौरान अभिनेत्री के पहनावे की आलोचना की जबकि कुछ लोगों ने कुत्ते को राखी बांधने पर भी आपत्ति जताई थी।