जीवंत कथा देखने कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर आएं : सैनी

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 10:11 AM

kurukshetra

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व का कोई भी नागरिक यदि महाभारत की कथा को आधुनिक तकनीक के जरिए अपने सामने जीवंत देखना चाहते हैं, तो वो कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में आएं।

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व का कोई भी नागरिक यदि महाभारत की कथा को आधुनिक तकनीक के जरिए अपने सामने जीवंत देखना चाहते हैं, तो वो कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया था। महाभारत और भगवद्गीता की समृद्ध विरासत को समर्पित यह महाभारत अनुभव केंद्र हरियाणा के साथ-साथ देश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर तीर्थ पर मथा टेका, विधि पूर्वक पूजा अर्चना करके प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण व राधा जी बने बच्चों को प्यार दिया। नायब सैनी ने महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की कथा में शिरकत की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र का उद्देश्य महाभारत की महाकाव्य कथा और भगवद्गीता की कालजयी शिक्षाओं को पारंपरिक कहानी कहने और आधुनिक तकनीक के मेल से लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र लगभग 17 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें एक लाख वर्ग फुट से अधिक इनडोर स्थान है। सैनी ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!