Laddu Gopal Bhog in Summer: गर्मियों में लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों के भोग

Edited By Updated: 07 May, 2025 06:45 AM

laddu gopal bhog in summer

Laddu Gopal Bhog in Summer: घर में लड्डू गोपाल को रखना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल वास करते हैं, उनके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Laddu Gopal Bhog in Summer: घर में लड्डू गोपाल को रखना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल वास करते हैं, उनके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और वहां सुख-शांति का माहौल कायम रहता है। लड्डू गोपाल को कान्हा, ठाकुर और बाल कृष्ण के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि लड्डू गोपाल की पूजा करने से अच्छे भविष्य, धन-वैभव की प्राप्ति होती है, इसलिए इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।

Laddu Gopal Bhog in Summer
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग लड्डू गोपाल को रखते हैं, उन्हें इन्हें रोजाना स्नान कराना चाहिए। उनके नहाने का पानी भी मौसम के हिसाब से ही होना चाहिए। बताते हैं कि लड्डू गोपाल की गर्मी के मौसम में किस तरह से सेवा करनी चाहिए।

Laddu Gopal Bhog in Summer
लड्डू गोपाल को मौसम के अनुसार ही वस्त्र पहनाने चाहिएं। गर्मियों में सुबह उठकर घंटी बजाकर लड्डू गोपाल को उठाएं।

Laddu Gopal Bhog in Summer

भगवान की सेवा बाल रूप में की जाती है। जैसे बाल अवस्था में बच्चे को रखा जाता है, उसी प्रकार से भगवान लड्डू गोपाल की सेवा कीजिए। गर्मियों में सुबह साफ ताजे पानी से स्नान कराएं। स्नान करवाने के बाद लड्डू गोपाल को हल्के और आरामदायक वस्त्र पहनाएं, भारी-भरकम या जड़े हुए कपड़े नहीं।

Laddu Gopal Bhog in Summer

इसी तरह उनके खाने में यानी भोग में भी वही चीजें शामिल करें, जो मौसम के अनुरूप हों। जैसे बच्चों को इस मौसम में जिस तरह का भोजन पसंद आएगा वैसा ही अपने गोपाल जी को भी परोसें।

Laddu Gopal Bhog in Summer
लड्डू गोपाल को गोपी चंदन का तिलक लगाएं। इसी के साथ आप इत्र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें शीतलता देती हैं। गर्मी के मौसम में आप लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगा सकते हैं।

इसी के साथ मौसमी फल और जूस आदि का भोग भी लगाया जा सकता है। भोग लगाने के बाद लड्डू गोपाल के पास ठंडा पानी भी जरूर भरकर रखें।

Laddu Gopal Bhog in Summer

साथ ही इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि लड्डू गोपाल के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें क्योंकि इसके बिना उनका भोग अधूरा माना जाता है। संभव हो उनके लिए तो छोटा-सा कूलर भी लगाएं, जो आजकल बाजार में आसानी से मिल रहा है।

Laddu Gopal Bhog in Summer
लड्डू गोपाल को पपीते का भोग भी लगा सकते हैं, जो बाल-गोपाल के लिए भी शुभ फलदायी साबित हो सकता है।    

Laddu Gopal Bhog in Summer

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!