Kundli Tv- हाथों के रंग से जानें दिल का हाल

Edited By Updated: 22 Aug, 2018 11:14 AM

learn from the color of hands heart

तंत्र विद्या के अनुसार काला रंग शनि का, नारंगी रंग लक्ष्मी का, बैंगनी रंग सरस्वती का, रक्तिम काली का, सुनहरा विष्णु का, सफेद रंग चन्द्रमा का होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari

तंत्र विद्या के अनुसार काला रंग शनि का, नारंगी रंग लक्ष्मी का, बैंगनी रंग सरस्वती का, रक्तिम काली का, सुनहरा विष्णु का, सफेद रंग चन्द्रमा का होता है। जो रंग जिस देवता से संबंधित होता है, उसी के गुण-दोष जातक पर पड़ते हैं। हाथों के रंग से किसी भी व्यक्ति के जीवन की बहुत-सी बातों का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। हाथों के रंग व्यक्ति की सच्चाई, पहचान और स्वभाव को बताते हैं।
PunjabKesari
काला हाथ: काले हाथ वाले व्यक्तियों में क्रोध की मात्रा अधिक होती है। ये अहंकारी भी होते हैं। जीवन से निराश रहते हैं। इनका जीवन संर्घषपूर्ण रहता है। अगर इनके हाथों की रेखाओं में दोष हो तो इन्हें संतान से संबंधित चिंता लगी रहती है। धन कमाने में ज्यादा ध्यान लगा रहता है। विशेष परिस्थितियों में धन के लिए अनैतिक कार्य भी कर देते हैं। अपना कार्य निकलवाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद आदि सभी प्रकार का प्रयोग करते हैं। 
PunjabKesari
सफेद हाथ: एेसे जातक अपनी झूठी प्रशंसा में खुश रहते हैं। ये सहनशील नहीं होते। एेसे हाथ वाले व्यक्ति स्वार्थ प्रवृत्ति के ज्यादा पाए जाते हैं। नाखून भी सफेद हों तो इनमें मानसिक संतुलन की कमी रहती है।
PunjabKesari
पीला हाथ: पीले हाथ वाले व्यक्तियों को जीवन में सफलता बहुत देर बाद मिलती है। सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। ये अपने जीवन से निराश और दुखी रहते हैं। परिवार से इन्हें ज्यादा प्रेम और स्नेह नहीं मिलता। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये समय-समय पर बीमार रहते हैं। इनका जीवनसाथी असंतुष्ट रहता है।
PunjabKesari
गुलाबी हाथ: ये व्यक्ति न्यायप्रिय और एेश्वर्यशाली होते हैं। ये सम्पन्न परिवार में जन्म लेते हैं। इनमें कार्य करने की क्षमता अधिक होती है। गुलाबी हाथ वाली स्त्रियां निष्ठावान और विश्वसनीय होती हैं। इनके विचार उत्तम और सर्वोत्तम होते हैं।

लाल हाथ:  ऐसे व्यक्ति हंसमुख और सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। इन व्यक्तियों का क्रोध जल्दी नहीं उतरता, इनका शरीर पित्त प्रधान होता है। जीवन में बुरी आदत व मदिरापान का दोष इन्हें भोगना पड़ता है। इनके नाखून भी लाल हों तो जातक रक्तचाप से पीड़ित होता है।
PunjabKesari
नीला हाथ: नीले हाथ वाले व्यक्ति शराब, चरस, गांजा, अफीम आदि नशीली वस्तुआें का सेवन करते हैं। सर्प, बिच्छू आदि का व्यापार करते हैं। इनका जीवन विषैली वस्तुओं से भरा रहता है। 
अगर Migraine से हैं परेशान तो सोमवार को करें ये टोटका (देखें VIDEO)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!