Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती, जानिए इस दिन घर लाने वाली शुभ चीजें जो दिलाएंगी बजरंगबली का आशीर्वाद

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 10:09 AM

hanuman jayanti 2026

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में चैत्र मास का विशेष महत्व माना जाता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत हिंदू नववर्ष और नवरात्रि से होती है, वहीं इसी माह में राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व भी मनाए जाते हैं। चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाने...

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में चैत्र मास का विशेष महत्व माना जाता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत हिंदू नववर्ष और नवरात्रि से होती है, वहीं इसी माह में राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व भी मनाए जाते हैं। चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी जाना जाता है।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। साल 2026 में हनुमान जयंती का पर्व 02 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन मंदिरों में जाकर बजरंगबली की पूजा-अर्चना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी की उपासना करने से जीवन के सभी भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं।

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन कुछ विशेष वस्तुएं घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026

हनुमान जयंती पर घर लाएं ये शुभ चीजें
सिंदूर

हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से उन्हें सिंदूर अर्पित करता है, उस पर बजरंगबली की विशेष कृपा बनी रहती है। हनुमान जयंती के दिन सिंदूर घर लाकर हनुमान जी को चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।

हनुमान जी की मूर्ति या चित्र
हनुमान जी के वानर स्वरूप की मूर्ति या चित्र घर लाना इस दिन बेहद मंगलकारी माना गया है। इसे घर में स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है।

गदा (मेस)
हनुमान जी की गदा शक्ति और विजय का प्रतीक है। हनुमान जयंती के दिन गदा घर लाकर विधिपूर्वक पूजा करने के बाद उसे पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

तांबे का कुल्हाड़ा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन तांबे का छोटा कुल्हाड़ा घर लाना लाभकारी होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में संतुलन व शांति बनी रहती है।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026

धार्मिक महत्व
हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से साहस, बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है। यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जो जीवन में बाधाओं, भय या मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!