लव राशिफल 2 नवंबर - न कोई तमन्ना है न कोई हसरत मुझे तो सनम है तुम्हारी जरूरत

Edited By Updated: 02 Nov, 2023 06:42 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल आज लव लाइफ सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। सिंगल क्रश की बातें जाने बिना शक न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। सिंगल क्रश की बातें जाने बिना शक न करें। धैर्य और संयम बनाए रखें तभी प्रेमपूर्ण संबंध बनाने में कामयाब होंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम संबंधों में नजदीकियां तो रहेंगी लेकिन एक्स की प्यारी यादें पीछा नहीं छोड़ेंगी। सिंगल अपने दिलफेंक रवैये की वजह से घर वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ में चल रहे तनाव और चिंता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। सिंगल घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) लव लाइफ में साथी का पूर्ण सहयोग तो प्राप्त होगा लेकिन मनचाहा मजा नहीं लूट पाएंगे। सिंगल के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, सोच-विचार कर कोई भी निर्णय लें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। सिंगल एक्स के साथ मिलकर फिर से नई शुरुआत करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज मैरिड का स्वास्थ्य तो उत्तम रहेगा लेकिन संबंध बनाने का हर प्रयास असफल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। एक्स को अपने करीबी की बांहों में देखकर ब्लड प्रेशर बढ़ेगा। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज वर्क प्लेस की निराशा का असर रिलेशनशिप पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। लव लाइफ और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखने की उचित व्यवस्था करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी को कोई उपहार देना आपसी संबंधों में मधुरता को बढ़ाएगा। मैरिड के बीच बेहतरीन सामंजस्य की वजह से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। सिंगल का एकतरफा प्यार रंग लाएगा।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ में अधिक ऊर्जा का प्रदर्शन मांसपेशियों में खिंचाव जैसी शिकायत से रुबरु करवा सकता है। सिंगल के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। उन्हें याद रखना होगा हर किसी को मुकम्मल जहान नहीं मिलता।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) वैवाहिक जीवन खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। लव अफेयर्स के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव रिलेशनशिप में आ रहे उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें अन्यथा संबंध विच्छेद होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सहयोग और मान-सम्मान की भावना बनाए रखेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपका मूड खराब रह सकता है। साथी का सहयोग आपके लिए सुकून दायक रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के घर एक्स से मुलाकात नया मोड़ लेगी। अधूरे सपने पूरे होने के योग हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!