लव राशिफल 23 अक्टूबर- के हो न जाए प्यार तुमसे मुझे, कर देगा बर्बाद इश्क मुझे

Edited By Updated: 23 Oct, 2025 06:46 AM

love rashifal

मेष राशि (Aries Love Rashifal) आज प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास रहेगा। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। अविवाहित जातकों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष राशि (Aries Love Rashifal)
आज प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास रहेगा। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। अविवाहित जातकों के लिए नया रिश्ता संभव है।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus Love Rashifal)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। छोटी बातों को बड़ा न बनाएं। यदि रिश्ते में दूरी आई है तो आज सुलह का सही दिन है। सिंगल को खुद पर ध्यान देना होगा।
उपाय: गणेश जी को गुड़ और दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini Love Rashifal)
प्रेमी से अचानक मुलाकात हो सकती है। रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के बीच विश्वास मजबूत होगा। सिंगल को लव प्रपोजल मिलेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पण करें।

कर्क राशि (Cancer Love Rashifal)
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। पुराने साथी से जुड़ी यादें मन को छू सकती हैं। कपल्स संवाद बनाए रखें। अनचाही दूरी रिश्ते में आने की संभावना है।
उपाय: चंद्र देव को कच्चा दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo Love Rashifal)
पार्टनर आपके आकर्षण से प्रभावित रहेगा। दोनों का प्रेम प्रगाढ़ होगा। सिंगल लोगों के लिए लव प्रपोजल मिलने के योग हैं, संभल कर आगे बढ़ाएं।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo Love Rashifal)
थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है लेकिन पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सिंगल के प्रेम में स्थिरता आएगी। जल्दी ही लव लाइफ का मनचाहा आनंद लेंगे।
उपाय: हरे वस्त्र पहनें और मां दुर्गा की उपासना करें।

तुला राशि (Libra Love Rashifal)
रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आज रोमांटिक डेट या आउटिंग का अवसर मिल सकता है।
उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Love Rashifal)
पार्टनर के साथ गहरी भावनात्मक समझ बनेगी। दोनों एक-दूसरे को दिल से प्रेम देंगे। सिंगल की शादी के योग प्रबल हैं, बस धैर्य न खोएं।
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius Love Rashifal)
आज आपका प्रेम नई ऊंचाइयों को छूएगा। सिंगल के लव अफेयर में नई शुरुआत संभव है। पुराने रिश्ते भूलकर आगे बढ़ने का समय है।
उपाय: पीले फूल विष्णु जी को चढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn Love Rashifal)
पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, पर संयम रखें। संवाद से हर समस्या हल होगी। बस अपनी जुबान पर लगाम लगा कर रखनी होगी। सिंगल डबल होंगे।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius Love Rashifal)
दोस्ती प्यार में बदलने के योग हैं। दबी भावनाओं को व्यक्त करें। आज आत्मीय जुड़ाव महसूस होगा। मैरिड कपल्स के घर खुशखबरी आ सकती है।
उपाय: नीले फूल से भगवान विष्णु की पूजा करें।

मीन राशि (Pisces Love Rashifal)
रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से प्रेम और गहरा होगा। सिंगल को एकांत में खुद पर गहन अध्ययन करने की आवश्यकता है।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!