लव राशिफल 8 नवंबर- दिल चुरा लिया मैंने इक़रार करके

Edited By Updated: 08 Nov, 2025 07:56 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  प्रेम जीवन: आज रोमांस का दिन है। पार्टनर आपकी बातों से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) 
प्रेम जीवन: आज रोमांस का दिन है। पार्टनर आपकी बातों से बेहद प्रभावित रहेंगे।
सिंगल्स: कोई पुराना दोस्त अचानक दिल की धड़कन बढ़ा सकता है।
उपाय: सुगंधित गुलाब जल अपने कमरे में छिड़कें, प्रेम ऊर्जा बढ़ेगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
भावनाएं गहरी होंगी। अपने साथी के साथ छोटी यात्रा प्रेम में मिठास बढ़ाएगी।
सिंगल्स: किसी सोशल मीडिया कनेक्शन से प्यार की शुरुआत हो सकती है।
उपाय: सफेद फूलों से अपने शयनकक्ष को सजाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। पुराने रिश्ते में नई उम्मीद जागेगी।
सिंगल्स: किसी कार्यक्रम में नया आकर्षण महसूस हो सकता है।
उपाय: शिव पार्वती की तस्वीर पर धूप-दीप लगाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा। मन की बात साझा करने का सही समय है।
सिंगल्स: आज कोई आपकी सच्चाई से प्रभावित होगा।
उपाय: चांदी की वस्तु पहनें या साथ रखें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
पार्टनर से रोमांटिक सरप्राइज़ मिल सकता है।
सिंगल्स: कोई पुराना क्रश फिर से जीवन में लौट सकता है।
उपाय: शाम को कपूर और लौंग का दीपक जलाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
प्रेम जीवन:
रिश्तों में स्पष्टता लाएं, छोटी गलतफहमियां दूर होंगी।
सिंगल्स: ऑफिस या काम के दौरान कोई आकर्षण पैदा हो सकता है।
उपाय: हरे रंग के कपड़े पहनें और तुलसी में दीपक लगाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
आज का दिन प्रेम में सामंजस्य और संतुलन का है।
सिंगल्स: कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है, जो आगे चलकर गंभीर बनेगा।
उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
प्रेम में गहराई बढ़ेगी लेकिन ईर्ष्या से बचें।
सिंगल्स: किसी रहस्यमय व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक साबित हो सकती है।
उपाय: जल में लाल गुलाब की पंखुड़ियां डालकर स्नान करें।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
हंसी-मजाक और हल्के मूड में बिताया गया समय रिश्ते को मजबूत करेगा।
सिंगल्स: ट्रैवल या आउटडोर इवेंट में किसी खास से मुलाकात संभव है।
उपाय: पीले पुष्प विष्णु जी को अर्पित करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
साथी से छोटी बहस हो सकती है पर सुलह शीघ्र होगी।
सिंगल्स: अपने भीतर की झिझक दूर करें, आकर्षण बढ़ेगा।
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
प्यार में आत्मविश्वास झलकेगा, साथी से गहराई भरा संवाद संभव है।
सिंगल्स: किसी पुराने परिचित से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है।
उपाय: नीले कपड़े पहनें और शाम को इत्र लगाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन:
आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से मन की हर बात कह सकते हैं।
सिंगल्स: आपकी मुस्कान किसी का दिल जीत सकती है।
उपाय: शाम को चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!