लव राशिफल 5 अगस्त- पतझड़ सावन बसंत बहार, एक बरस के मौसम चार मौसम चार मौसम चार, पांचवां मौसम प्यार का इंतज़ार का

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 01:30 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लंबे अरसे के बाद आपकी रोमांटिक लाइफ में नयापन आएगा। साथी में गजब की

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लंबे अरसे के बाद आपकी रोमांटिक लाइफ में नयापन आएगा। साथी में गजब की ऊर्जा का संचार होगा। सिंगल डबल होने के लिए सामाजिक मेलजोल बढ़ाएंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, अपने अनूठे तरीकों से कामुकता का जादू चलाएंगे। एक अनोखा व्यक्ति सिंगल के जीवन में प्रवेश करेगा।  

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) मिथुन राशि के जातक आज पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। सिंगल अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए किसी के साथ फ़्लर्ट करेंगे। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज एक-दूसरे की बांहों में सिमट कर रोमांस के नशे में गुम रहेंगे। एक आकर्षक व्यक्ति सिंगल के जीवन में आएगा, जिससे उनकी दुनिया में प्यार के खूबसूरत रंग भरेंगे।  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज अपने गुस्से पर काबू रखना होगा क्योंकि पार्टनर के साथ झगड़ा होने की संभावना है। सिंगल घर वालों से अपनी शादी की चर्चा करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ प्यार और स्नेह से भरा समय बिताएंगे। लव मैरिज करने वालों को परिवार की तरफ से शादी के लिए हरी झंडी मिलेगी। सिंगल अपने आप में मस्त रहेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो किसी तीसरे की बातों में आकर साथी पर शक कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में क्रश की एक झलक देखकर दिल की धड़कने तेज हो जाएंगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ प्यार के कुछ बेहतरीन पल बिताकर तन और मन को संतुष्टि मिलेगी। सिंगल एक्स के साथ बिताएं पुराने पलों को याद करके बहुत परेशान होंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ के लिहाज से इस राशि वालों का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। पार्टनर के साथ संबंध बनाने की मनोकामना पूरी हो जाएगी। सिंगल जातक अपने अतीत से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में समर्पण और प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। सिंगल के कभी न खत्म होने वाले रिलेशनशिप का आरंभ होगा, जो भविष्य में शादी में बदलेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर आपके प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। सारा दिन रोमांस में बीतेगा। सिंगल क्रश के साथ फ़्लर्ट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कुछ खास फैसला लेंगे। अन्य अपनी लव लाइफ को एन्जॉय करेंगे। क्रश का बार-बार इग्नोर करना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!