Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Aug, 2026 01:21 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपकी छोटी-छोटी चीजों को नोटिस करेंगे और उनकी तारीफ करने का अंदाज बेहद खुशी देगा।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपकी छोटी-छोटी चीजों को नोटिस करेंगे और उनकी तारीफ करने का अंदाज बेहद खुशी देगा। सिंगल की लव लाइफ में विविधता और रोमांच की भरपूर संभावना रहेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपका ध्यान करियर पर कम और लव लाइफ पर अधिक रहेगा। दिल रोमांस के लिए मचलता रहेगा। सिंगल के सपनों का हकीकत में आने का समय है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी बस इंटिमेसी के सपने दिखाएंगे लेकिन यथार्थ के धरातल पर खरे नहीं उतर पाएंगे। सिंगल अपनी लाइफ में चल रही रोमांस की कमी को दूर करने के लिए डेटिंग ऐप का सहारा लेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ एक रोमांटिक छुट्टी पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल एक्स पर एक बार फिर से लट्टू हो जाएंगे, दोबारा प्रपोज करने की सोच सकते हैं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में उत्तेजना और गर्मी बनी रहेगी। साथी की ऊर्जा से आपको नए रोमांचक अनुभव मिल सकते हैं। सिंगल क्रश के साथ खुलेंगे, संबंधों में खुशहाली बढ़ेगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी रोमांस में अत्यधिक उत्साही और प्रयोगात्मक रहेंगे। सिंगल अपने नए जीवन की शुरुआत से पहले संतुलन और सौंदर्य को महत्व देंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज सेक्स और लव लाइफ को लेकर सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। सिंगल के सामने क्रश का दिलचस्प पहलू आएगा, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी न होगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में शांति और समझदारी का माहौल रहेगा, सुखद क्षण महसूस करेंगे। सिंगल और क्रश की लव स्टोरी बहुत ही पैशनेट और रहस्यमय रहेगी।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में शांति और स्थिरता का वर्चस्व रहेगा। सिंगल को साहसी और प्रेरणादायक पार्टनर मिलेगा, जो उनके जीवन को एक नई दिशा देगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर आपको खास महसूस कराने और लव लाइफ में भी भरपूर आनंद देने की कोशिश करेंगे। सिंगल खुद के जीवन को व्यवस्थित कर आगे बढ़ेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में गहरा भावनात्मक जुड़ाव तो रहेगा लेकिन फिर भी कोई कमी खलेगी। सिंगल को क्रश के साथ रहने में उत्सुकता बनी रहेगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आप परिपक्वता और जिम्मेदारी को महत्व देंगे लेकिन साथी रोमांस के नशे में गुम रहेंगे। सिंगल गहरे और सच्चे रिश्ते की तलाश में रहेंगे।