Market Astrology (5 से 11 अगस्त तक) आने वाले सप्ताह में  सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 10:28 AM

market astrology

आलोच्य सप्ताह (5 से 11 अगस्त तक) के पूर्वाद्र्ध में बुध अपना राशि परिवर्तन करता है, जबकि उत्तराद्र्ध में बृहस्पति उदय होता है। बुध के कर्क राशि में प्रवेश के साथ एक नया ग्रह योग बनता है। इनके अतिरिक्त बुध तथा शुक्र नक्षत्र पर अपनी पोजीशन भी चेंज...

Market Astrology : आलोच्य सप्ताह (5 से 11 अगस्त तक) के पूर्वाद्र्ध में बुध अपना राशि परिवर्तन करता है, जबकि उत्तराद्र्ध में बृहस्पति उदय होता है। बुध के कर्क राशि में प्रवेश के साथ एक नया ग्रह योग बनता है। इनके अतिरिक्त बुध तथा शुक्र नक्षत्र पर अपनी पोजीशन भी चेंज करते हैं। बुध के राशि परिवर्तन के साथ बनने वाला ग्रह योग कुछ दिन मार्कीट को अपनी मर्जी के साथ चला सकता है, अलबत्ता बीच में उठापटक भी जरूर होती रहेगी, इसलिए मार्कीट को देख-परख तथा समझ कर काम करने वाले रिस्क के खतरे से बचे रहेंगे।

यूं तो 5 अगस्त सायं साढ़े सात बजे के उपरांत तेजी की पैठ बनी रह सकती है, फिर भी रिस्क से बचने के लिए 5 अगस्त सायं साढ़े सात बजे के बाद बने रुख को देखकर आगे काम करना ठीक रहेगा-वैसे 5 अगस्त सायं साढ़े सात बजे के बाद या 6 अगस्त को तथा 10 अगस्त को एक तरफे झटके आ सकते हैं। 11 अगस्त को भी हलचल होगी।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 5 अगस्त सायं साढ़े सात बजे के बाद जो रुख बना, वही रुख सप्ताहांत तक प्रभावी रहेगा। 10 अगस्त को रेट जंप कर सकते हैं जबकि 11 अगस्त को हलचल। काटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 6 तथा 10 अगस्त दोनों दिन तेजी के झटके आ सकते हैं। शेयर मार्कीट में 6 अगस्त को तेजी का झटका आने पर आगे तेजी समझें-बीच में 10 अगस्त को एख तरफा झटका संभावित है।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 5 अगस्त सायं साढ़े सात बजे के बाद यदि तेजी का झटका आ जाता है तो फिर सप्तहांत तक तेजी समझें-बीच में 10 तारीख को रेट झटका के साथ एक तरफ चलेंगे। इसी तरह 11 को उठापटक होगी। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में 6 तारीख वाला रुख आगे चलेगा-वैसे 6 तथा 10 तारीख को दोनों दिन एक तरफे फल सकते हैं।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य  पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 6, 10, 11 अगस्त खास दिन। हाजिर मार्कीट में लवाल यानी खरीदार लवाली का काम करता हुआ एक्टिव दिखेगा जबकि बिकवाल खामोश-सा दिखाई देगा।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!