पहला नवरात्रा : रविवार को 47326 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हुए नतमस्तक

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 09:09 AM

vaishno devi bhawan darshan updates

शारदीय नवरात्रों के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों का तांता देखने को मिला। श्रद्धालु भवन क्षेत्र में माता रानी के जयकारे लगाते हुए कतारबद होकर दर्शनों हेतु अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए।

कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्रों के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों का तांता देखने को मिला। श्रद्धालु भवन क्षेत्र में माता रानी के जयकारे लगाते हुए कतारबद होकर दर्शनों हेतु अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए। रविवार को 6 बजे तक 47326 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक हुए। श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के चलते पंजीकरण कक्ष को भी 6 बजे ही बंद करना पड़ा। वैष्णो देवी भवन से मिली जानकारी के अनुसार भवन क्षेत्र में रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु शारदीय नवरात्र-2026 की शुरुआत मां भगवती के चरणों में नमन की चाह लेकर माता रानी के दरबार मे पहुंच रहे हैं। वहीं नवरात्रों के उपलक्ष पर वैष्णो देवी भवन पर हुई सजावट समूचे वातावरण को अधिक भक्तिमय कर रही है।  

पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार नवरात्रों से एक दिन पहले शनिवार को 45 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन किया। इसके चलते पंजीकरण कक्ष को भी निर्धारित समय से करीब 3 घंटे पहले बंद करना पड़ा। वहीं रविवार को नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही लंबी-लंबी श्रद्धालुओं की कतारें पंजीकरण कक्ष के बाहर देखने को मिलीं। रविवार को पहले नवरात्रि पर वैष्णो देवी भवन पर मौसम काफी सुहावना देखने को मिला। हल्की-हल्की बारिश की बूंदों ने वैष्णो देवी भवन पर नमन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं के उत्साह को अधिक बढ़ाया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!