Mithun Sankranti 2024: आज राशि अनुसार करें ये उपाय, रुके हुए कार्यों को मिलेगी गति

Edited By Updated: 15 Jun, 2024 04:34 PM

mithun sankranti

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करते हैं। जिस दिन सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन को संक्रांति कहते हैं। आज 15 जून को सूर्य देव वृष राशि से निकलकर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mithun Sankranti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करते हैं। जिस दिन सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन को संक्रांति कहते हैं। आज 15 जून को सूर्य देव वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस वजह से इसे मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आज के दिन सूर्य देव की उपासना करने से समाज में मान-सम्मान, धन-दौलत और आरोग्य का आर्शीवाद मिलता है। बता दें कि यदि आप आज के दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आपको सूर्य देव  का विशेष आशीर्वाद मिलता है और सूर्य ग्रह से जुड़े सारे फल प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो अचूक उपाय-

PunjabKesari Mithun Sankranti

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आज के दिन मेष राशि के जातकों को मसूर की दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Mahesh Navami 2024: आज इन मंत्रों का जाप करने से जीवन की हर Tension होगी दूर, भोलेनाथ भरेंगे खुशियों के भंडार

आज का पंचांग- 15 जून, 2024

Mithun Sankranti 2024: आज राशि अनुसार करें ये उपाय, रुके हुए कार्यों को मिलेगी गति

आज का राशिफल 15 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 15 जून - आंखों में तुम को भरूं, बिन बोले बातें तुम से करूं

Tarot Card Rashifal (15th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

अपनी सारी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए वृष राशि के जातकों को आज के दिन चावल और चीनी का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि के जातक अगर समाज में मान-सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें आज के दिन  साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करना चाहिए।

कर्क राशि के जातक यदि आज के दिन नमक का दान करते हैं तो उनके ऊपर सूर्य देव की असीम कृपा बनी रहती है।

सिंह राशि वालों को आज के दिन जरूरतमंदों को पानी पिलाना चाहिए।

PunjabKesari Mithun Sankranti

कन्या राशि के जातक यदि राह चलते लोगों को गन्ने का रस पिलाते हैं तो उनके जीवन से दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं।

आज के दिन दूध और दही का दान करने से तुला राशि के जातकों के सारे रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

गुड़ और मसूर दाल का दान करने से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन से सारी परेशानियां छूमंतर हो जाएंगी।

दूध का दान करने से धनु राशि के जातकों के जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि के जातक आज के दिन  काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।

समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए कुंभ राशि के जातकों को चमड़े के चप्पल, जूते और छाते का दान करना चाहिए।

सारे बिगड़े हुए कामों को बनाने के लिए आज के दिन मीन राशि के जातक केले और बेसन के लड्डू वितरित करें।

PunjabKesari Mithun Sankranti

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!