Mole Astrology: स्त्रियों के शरीर के इन 3 स्थानों पर तिल होना बनाता है पति को किस्मत वाला !

Edited By Updated: 03 Sep, 2025 07:00 AM

mole astrology

Mole Astrology:  भारतीय ज्योतिष शास्त्र और समुद्र शास्त्र में तिल को व्यक्ति के भाग्य, स्वभाव और भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। विशेषकर स्त्रियों के शरीर पर कुछ विशेष स्थानों पर तिल होना शुभ और सौभाग्यवर्धक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mole Astrology:  भारतीय ज्योतिष शास्त्र और समुद्र शास्त्र में तिल को व्यक्ति के भाग्य, स्वभाव और भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। विशेषकर स्त्रियों के शरीर पर कुछ विशेष स्थानों पर तिल होना शुभ और सौभाग्यवर्धक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि स्त्री के शरीर पर विशेष स्थानों पर तिल होता है, तो उसका प्रभाव न केवल उस स्त्री पर, बल्कि उसके पति और परिवार पर भी सकारात्मक पड़ता है। यह तिल पति के भाग्य को चमका सकते हैं और उसे जीवन में सफलता, सम्मान और समृद्धि दिला सकते हैं। यहां हम बात करेंगे स्त्रियों के शरीर के 3 ऐसे विशेष स्थानों की, जहां तिल होना पति के लिए अत्यंत शुभ और भाग्यवर्धक माना गया है।

PunjabKesari Mole Astrology

भौंहों के बीच में तिल
यदि किसी स्त्री के दोनों भौंहों के बीच में तिल हो, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, यह स्थान अजना चक्र का प्रतीक है, जो आत्मज्ञान, बुद्धिमत्ता और मानसिक शक्ति का केंद्र होता है। इस स्थान पर तिल होना इस बात का संकेत है कि स्त्री अत्यंत बुद्धिमान, समझदार और निर्णय लेने में सक्षम होती है। ऐसी स्त्री अपने पति के जीवन में स्थिरता और संतुलन लाती है। वह अपने विवेक से कठिन परिस्थितियों को भी संभाल सकती है और परिवार को एकजुट रखने में माहिर होती है। साथ ही, ऐसी स्त्री को धन, सम्मान और सौभाग्य का साथ मिलता है, जिससे उसके पति का भाग्य भी निखरता है।

ले पर तिल
गले पर तिल होना समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इस स्थान पर तिल होने वाली स्त्रियां  मधुरभाषी, कलाप्रिय और आकर्षक व्यक्तित्व की होती हैं। वे परिवार में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। ऐसी स्त्री को धन की कमी नहीं होती और वह अपने पति को भी आर्थिक दृष्टि से उन्नति दिलाने में सहायक सिद्ध होती है। गले पर तिल वाली स्त्रियां सौभाग्यशाली मानी जाती हैं और उनके साथ जीवनसाथी को भी समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलता है। कई ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, ऐसी स्त्रियां अपने पति के लिए लक्ष्मी स्वरूप होती हैं।

PunjabKesari Mole Astrology

नाभि के पास तिल 
नाभि का स्थान आयुर्वेद और ज्योतिष दोनों में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस स्थान पर तिल होना गूढ़ रहस्यों, आंतरिक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि से जुड़ा होता है। जिन स्त्रियों की नाभि के पास तिल होता है, वे अत्यंत भाग्यशाली होती हैं। ऐसी स्त्रियों के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती, और वे अपने पति के भाग्य को भी चमका देती हैं। उनकी उपस्थिति से घर में सुख-शांति बनी रहती है। नाभि के पास तिल होने वाली स्त्रियां भावनात्मक रूप से मजबूत होती हैं और अपने पति को हर परिस्थिति में सहयोग देने वाली होती हैं।

PunjabKesari Mole Astrology

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!