Nag Panchami: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी न करें यह गलतियां, जानें शुभ मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Aug, 2023 09:15 AM

nag panchami

नागपंचमी सावन के महीने में पड़ने वाले प्रमुख पर्व और त्योहारों में से एक है। सनातन धर्म में नाग पंचमी को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। हर साल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Nag Panchami 2023: नागपंचमी सावन के महीने में पड़ने वाले प्रमुख पर्व और त्योहारों में से एक है। सनातन धर्म में नाग पंचमी को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाए जाने का विधान है। इस रोज शिव जी के साथ उनके प्रिय नाग की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार नागों की पूजा करने से जीवन में आध्यात्मिक शक्ति, अपार धन और मनोवांछित फलों की प्राप्ति की जा सकती है। वर्ष 2023 में नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त, सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। इस विशेष दिवस पर पर नाग देवता की पूजा कर उन्हें दूध अर्पित करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ऐसा करने से कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से काफी हद तक मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।

PunjabKesari Nag Panchami

Nag panchami auspicious time नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन पंचमी तिथि की शुरुआत 21 अगस्त को रात 12 बजकर 21 मिनट पर होगी और पंचमी तिथि का समापन 22 अगस्त को रात 2 बजे होगा। नाग पंचमी का पूजा मुहूर्त सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

PunjabKesari Nag Panchami

Do not forget to do this work on the day of Nag Panchami नाग पंचमी के दिन भूलकर न करें ये काम  
इस दिन भूमि की खुदाई और खेत में हल चलाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से सख्त परहेज करना चाहिए। इसके अलावा साग भी नहीं तोड़ना चाहिए। ताकि नाग देवता के बिल को कोई नुकसान न पहुंचे।

नाग पंचमी के दिन नुकीली और धारदार वस्तुओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए। मुख्य रूप से सुई-धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कष्ट बढ़ता है।

नाग पंचमी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। साथ ही इस दिन लोहे का तवा या लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई जगहों पर तो घर में चूल्हा भी नहीं जलाया जाता है। ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट हो सकता है।

नाग पंचमी के दिन किसी से भी अपशब्द न कहें और न ही किसी से नकारात्मक बातें बोलें। ऐसा करने से सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल जाता है।

PunjabKesari Nag Panchami

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!