Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Nov, 2026 01:37 PM

नजफगढ़ के गोपाल नगर में गौशाला का बोर्ड लगाकर अंदर मवेशी काट रहे चार युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। परिसर में बने एक कमरे में मवेशियों के अवशेष तथा खून मिला। तीन जीवित मवेशी भी वहां बंधे हुए पाए गए, जिनमें एक बेहोशी हालत में था।
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): नजफगढ़ के गोपाल नगर में गौशाला का बोर्ड लगाकर अंदर मवेशी काट रहे चार युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। परिसर में बने एक कमरे में मवेशियों के अवशेष तथा खून मिला। तीन जीवित मवेशी भी वहां बंधे हुए पाए गए, जिनमें एक बेहोशी हालत में था।
लोगों का आरोप था कि उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया है। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एहतियातन पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
जानकारी के अनुसार नजफगढ़ इलाके में गोपाल नगर में चल रही निजी गौशाला की आड़ में मवेशियों को काटने की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह स्थानीय लोग वहां पहुंचे। लोगों का कहना है कि उन्हें देखकर गेट पर खड़े हुए दो युवक फायरिंग कर भाग खड़े हुए।
लोग जब अंदर पहुंचे तो मवेशियों के अवशेष के साथ एक कमरे में चार युवक मौजूद मिले। लोगों को परिसर के अंदर एक कार तथा ई रिक्शा भी मिला। कार के अंदर भी मवेशियों के अवशेष रखे थे। पुलिस के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज कर मवेशियों के कटे अवशेष कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपियों से उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।