पाकिस्तान में मिली 5वीं सदी की भगवान शिव से जुड़ी वस्तुएं

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 10:44 AM

pakistan ancient shiva relics

गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान में पुरातत्व विभाग को एक खुदाई के दौरान 5वीं सदी से जुड़ी भगवान भगवान शिव से संबंधित महत्वपूर्ण प्राचीन वस्तुएं मिली हैं।

गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान में पुरातत्व विभाग को एक खुदाई के दौरान 5वीं सदी से जुड़ी भगवान शिव से संबंधित महत्वपूर्ण प्राचीन वस्तुएं मिली हैं। इन खोजों को लेकर विभाग ने आगे और विस्तृत अध्ययन शुरू करने का निर्णय लिया है। मिली वस्तुओं पर ब्राह्मी लिपि में शिलालेख अंकित हैं, जिनसे प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक जानकारी सामने आई है। 

विशेषज्ञों के अनुसार इन शिलालेखों को पढ़ने पर ‘देवदरुवन’ और ‘स्वामी कोटेश्वर’ जैसे नाम सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्राचीन सील लगभग 1500 से 1700 साल पुरानी मानी जा रही है, जो 5वीं सदी से संबंधित है। इस पर लिखा विवरण संकेत देता है कि यह किसी शैव मंदिर से जुड़ी वस्तु हो सकती है, जो हिमालय क्षेत्र के देवदार वनों (देवदरुवन) में स्थित था और भगवान शिव के रूप ‘स्वामी कोटेश्वर’ को समर्पित था। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे शिलालेख प्राचीन भारतीय उपमहाद्वीप में धार्मिक परंपराओं, मंदिर संस्कृति और सांस्कृतिक संपर्कों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!