पंजाब की अस्मिता और सिख मर्यादा पर चोट करने वालों को जनता जवाब देगी : केवल ढिल्लों

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 11:09 AM

punjab news

भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं, शहीदों और महान परंपराओं की धरती है।

अमृतसर (कमल): भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं, शहीदों और महान परंपराओं की धरती है। 

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को यह अधिकार नहीं दिया जा सकता कि वह सिख मर्यादा और अकाल तख्त साहिब जैसी सर्वोच्च संस्था के सम्मान को चुनौती दे। पंजाब की जनता इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रही है और समय आने पर इसका लोकतांत्रिक जवाब देगी।

ढिल्लों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब की अस्मिता, पंजाबियत और सिख परंपराओं के सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पंजाब को नशा मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में पंजाब में डबल इंजन सरकार स्थापित कर राज्य को विकास की नई दिशा दी जाएगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!