श्रीकृष्ण अौर राधा ने बनाए थे ये कुंड, यहां स्नान से होती है पुत्र रत्न की प्राप्ति

Edited By Updated: 15 Aug, 2017 10:25 AM

radha kund krishna kund

मथुरा को श्रीकृष्ण का ही स्वरूप माना जाता है क्योंकि वहीं उनका जन्म हुआ

मथुरा को श्रीकृष्ण का ही स्वरूप माना जाता है क्योंकि वहीं उनका जन्म हुआ था। जन्माष्टमी पर यहां का क्षेत्र भक्ति अौर प्रभु कृपा से भरा रहता है। वहीं मथुरा के पास अरिता नामक गांव में 2 सरोवर हैं, जिन्हें  राधा कुंड और कृष्ण कुंड कहा जाता है। कहा जाता है कि नि:संतान दंपति अहोई अष्टमी की मध्य रात्रि को इस कुंड में स्नान करते हैं तो उन्हें संतान प्राप्ति होती है। 
PunjabKesari
कुंड के विषय में कहा जाता है कि कंस भगवान श्रीकृष्ण को मारना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने अरिष्टासुर नाम के राक्षस को भी भेजा। राक्षस ने बछड़े का रूप बनाकर श्रीकृष्ण की गायों में शामिल हो गया और बाल-ग्वालों को मारने लगा। श्रीकृष्ण ने बछड़े के रूप में छिपे राक्षस को पहचान लिया और उसे पकड़कर जमीन पर पटक-पटककर उसका वध कर दिया। राधा ने श्रीकृष्ण से कहा कि उन्हें गौहत्या का पाप लग गया है। इस पाप से मुक्ति के लिए उन्हें सभी तीर्थों के दर्शन करने चाहिए। 
PunjabKesari
श्रीकृष्ण ने इस समस्या के समाधान के लिए देवर्षि नारद से पूछा। देवर्षि नारद ने उन्हें बताया कि वे सभी तीर्थों का आह्वान करके उन्हें जल रूप में बुलाएं और उन तीर्थों के जल को एकसाथ मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से गौहत्या के पाप से मुक्ति मिल जाएगी। जिसके बाद श्रीकृष्ण ने अपनी बांसुरी से एक कुंड का निर्माण किया फिर सभी तीर्थों के जल को आमंत्रित किया अौर स्नान करके पापमुक्त हो गए। उस कुंड को कृष्ण कुंड कहा जाता है।
PunjabKesari
राधा जी ने भी श्याम कुंड के समीप ही अपने कंगन से एक कुंड खोदकर उसमें स्नान किया। जिसे राधा कुंड या कंगन कुंड भी कहा जाता है। स्नान करने के बाद राधा जी और श्रीकृष्ण ने रास रचाया था। राधा जी ने श्री कृष्ण से कहा था कि अभी वे गौ वध के पाप से मुक्त हुए हैं। वे उन्हें वरदान दें कि जो भी इस तिथि पर राधा कुंड में स्नान करेगा उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। इस पर श्री कृष्ण ने राधा जी को यह वरदान दे दिया था। दोनों कुंडों की विशेषता है कि दूर से देखने पर कृष्ण कुंड का जल काला अौर राधा कुंड का जल सफेद दिखाई देता है। 
PunjabKesari
गोवर्धन और राधा कुंड जाने के लिए मथुरा जंक्शन और मथुरा छावनी स्टेशनों से बस और टैक्सी उपलब्ध हो जाती है। यहां पर हवाई मार्ग द्वारा भी जाया जा सकता है। हवाई मार्ग से जाने के लिए पहले आगरा एयरपोर्ट उतरना होगा फिर वहां से मथुरा के लिए ट्रेन या बस लेनी पड़ती है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!