Ram Mandir Donation case: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज करेगा राम मंदिर का दौरा

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 12:46 PM

ram mandir donation case

राम मंदिर के चढ़ावा विवाद पर चुनाव की छाया मंडराती दिख रही है। जब से यह मुद्दा मीडिया में आया है, कांग्रेस इसे लोगों की आस्था और धार्मिक विश्वास से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा मानते हुए बच-बच कर इस पर प्रतिक्रिया देती रही।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : राम मंदिर के चढ़ावा विवाद पर चुनाव की छाया मंडराती दिख रही है। जब से यह मुद्दा मीडिया में आया है, कांग्रेस इसे लोगों की आस्था और धार्मिक विश्वास से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा मानते हुए बच-बच कर इस पर प्रतिक्रिया देती रही। अब, जब समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर आक्रामक हो चुकी है तो कांग्रेस भी इसे भुनाने की जुगत लगाती दिख रही है। पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, मंगलवार (आज) अयोध्या का दौरा करेगा और इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेगा।
 इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी आक्रामक होकर भाजपा और आरएसएस पर हमलावर है। 

अब मंगलवार को कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंचेगा। राम मंदिर का दौरा और पूजा-अर्चना भी करेगा। यूपी कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इसका नेतृत्व कांग्रेस की उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय करेंगे और इसमें पार्टी सांसद किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमण सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल के साथ बाराबंकी के पूर्व सांसद एस.पी. गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र चौधरी और मीता गौतम भी मौजूद रहेंगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!