Ramkund Temple of Jaisalmer: मरुस्थल को राम भक्ति से सराबोर करता जैसलमेर का रामकुंड मंदिर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Dec, 2023 08:20 AM

ramkund temple of jaisalmer

थार मरुस्थल के केंद्रबिंदु जैसलमेर की रंग-बिरंगी संस्कृति और धरोहरें इसके वैभवशाली अतीत की साक्षी हैं। इसके किले, दुर्ग, हवेलियां और झील इस मरूभूमि को एक दर्शनीय स्थल बनाते हैं लेकिन थार मरुस्थल का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ramkund Temple of Jaisalmer: थार मरुस्थल के केंद्रबिंदु जैसलमेर की रंग-बिरंगी संस्कृति और धरोहरें इसके वैभवशाली अतीत की साक्षी हैं। इसके किले, दुर्ग, हवेलियां और झील इस मरूभूमि को एक दर्शनीय स्थल बनाते हैं लेकिन थार मरुस्थल का यह गौरवमय इतिहास केवल किले, हवेलियों और दुर्ग तक सीमित नहीं है। इसकी आध्यात्मिक संस्कृति और भी अधिक सुदृढ़ रही है।

PunjabKesari Ramkund Temple of Jaisalmer

350 वर्ष पूर्व बेशक यहां पानी, यातायात एवं कृषि के अभाव में जीवन बेहद कठिन था लेकिन मरुस्थल के भक्ति भाव में कोई कमी नहीं थी। 17वीं शताब्दी में भी जैसलमेर का यह थार मरुस्थल राम भक्ति से सराबोर था। राम भक्ति के प्रचार के लिए 17वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में ही जैसलमेर के रेगिस्तान में रामानंदी संतों ने एक भव्य मंदिर का निर्माण कर उसे रामकुंड का नाम दे दिया था।

12वीं और 13वीं सदी में विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत का आर्थिक शोषण किया और 14वीं तथा 15वीं सदी में धर्म का दमन करने की नीतियां आरंभ हो गई। भक्ति काल में साधु-संतों ने न केवल सैन्य संगठन बनाकर मंदिरों और मठों की रक्षा करने का प्रयास किया, बल्कि धर्म का प्रचार और प्रसार करने के उद्देश्य से धार्मिक संप्रदायों का एक सशक्त संगठन भी तैयार किया।

यद्यपि स्वामी रामानुज द्वारा स्थापित श्री संप्रदाय का प्रभाव दक्षिण भारत में ही अधिक रहा, परंतु 15वीं शताब्दी के आते-आते कई वैष्णव संप्रदाय उत्तर भारत में सशक्त संगठन तैयार कर चुके थे। स्वामी रामानुज द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों को उत्तर भारत में स्वामी रामानंद जी ने आगे बढ़ाया और विष्णु भक्ति के साथ-साथ राम भक्ति का प्रचार-प्रसार आरंभ हुआ।

देशभर में 36 रामानंदी मठों की स्थापना हुई, जिनमें से अधिकतर राजस्थान, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश में स्थापित किए गए। इन 36 रामानंदी मठों को ‘द्वारे’ का नाम दिया गया और इन ‘द्वारों’ के अधीन सैंकड़ों ‘उप द्वारे’, अस्थल एवं मंदिर स्थापित किए गए।

इन धार्मिक स्थानों का निर्माण शहरों की घनी बस्तियों एवं ग्रामीण अंचलों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कई ऐसे दुर्गम स्थानों पर भी मंदिरों का निर्माण किया गया, जहां मानव जीवन-यापन भी अत्यंत कठिन परिस्थितियों में था।

PunjabKesari Ramkund Temple of Jaisalmer
रामानंदी मठों की स्थापना के इस क्रम में बिहार में भी कई मठों की स्थापना हुई और स्वामी रामानंद जी के शिष्य स्वामी योगानंदाचार्य जी ने बिहार में आरा नामक स्थान पर एक मठ की स्थापना की। मध्य बिहार में स्थित इस मठ के संतों का कार्य क्षेत्र केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश में अनेक स्थानों पर राम भक्ति का प्रचार करने के लिए मंदिरों की स्थापना की। जैसलमेर का रामकुंड मंदिर भी उन्हीं में से एक है।

उन दिनों वैष्णव धर्म की दीक्षा के उपरांत साधु-संत 52 वैष्णव मठों और प्रमुख वैष्णव मंदिरों के दर्शन के लिए देश भर का भ्रमण करते थे। थार मरुस्थल में स्थित रामकुंडा नामक यह मंदिर भी उन स्थानों में से एक था, जहां हर वर्ष सैंकड़ों साधु-संत अपनी धार्मिक आस्था को संतुष्ट करते थे।

सनातन धर्म को हर स्थान और हर जाति तक पहुंचाना रामानंदी संप्रदाय का लक्ष्य था, इसलिए रामानंदी संतों ने अत्यंत दुर्गम स्थानों को भी धार्मिक आस्था और राम भक्ति से वंचित नहीं रखा। जैसलमेर से पाकिस्तान सरहद की ओर जाने वाले रास्ते पर शहर से 12 किलोमीटर दूर स्थित भगवान राम का यह मंदिर योगानंदी ‘द्वारे’ का ‘उप द्वारा’ है और रामकुंडा के नाम से प्रसिद्ध है।

इस मठ की स्थापना स्वामी अनंतराम नामक एक रामानंदी संत ने वर्ष 1662 में राजा अमर सिंह के सहयोग से की थी। राजा अमर सिंह के भाई राज सिंह के निवेदन पर अनंत राम जी जैसलमेर आए थे। इस मठ में भगवान विष्णु का मंदिर और राम दरबार स्थापित है। सनातन धर्म की शिक्षा हेतु एक गुरुकुल भी स्थापित किया गया था। स्वामी अनंतराम, आचार्य गोपाल दास के शिष्य थे और स्वामी योगानंदाचार्य जी की परंपरा से संबंध रखते थे। स्वामी अनंतराम जी राजा अमर सिंह के राजगुरु भी थे।

राम नवमी के दिन रामकुंडा में एक विशाल मेला लगता है, जिसमें जैसलमेर और आसपास के इलाके के हजारों लोग शामिल होते हैं। दीवाली के दिन इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

PunjabKesari Ramkund Temple of Jaisalmer

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!