आप का राशिफल- 11 सितंबर, 2019

Edited By Updated: 11 Sep, 2019 08:06 AM

rashifal in hindi

आज बुधवार ता॰ 11.09.19, भाद्रपद शुक्ल त्रियोदशी पर चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत भी मनाया जाएगा। बुधवार को पढ़ने वाले प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष के नाम से जाना जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज बुधवार ता॰ 11.09.19, भाद्रपद शुक्ल त्रियोदशी पर चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत भी मनाया जाएगा। बुधवार को पढ़ने वाले प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक माह में आने वाले इस व्रत पर भगवान शिव की पूजा होती है। इसके साथ ही आज भारत के कई हिस्सों में ओणम का त्यौहार मनाया जाएगा। बता दें मुख्य रूप से ये त्यौहार केरल में मनाया जाता है। आज के दिन भगवान शिव के साथ वामन भगवान की पूजा करना अति फलदायी व लाभकारी माना जाता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 5
शुभरंग- हरा
शुभदिशा- उत्तर
राहुकाल- 12:18 से 13:50 तक
रवियोग- 14:00 से 06:08 तक, पंचक प्रारंभ
प्रदोषकाल- 18:28 से 20:18 तक 
विशेष- बुध प्रदोष।

स्पेशल- आज बुध प्रदोष है। शिव को समर्पित त्रयोदशी तिथि सभी दोषों का नाश करती है। इस दिन समस्त दिव्य शक्तियां शिवलिंग में समा जाती हैं। आज के उपाय से सर्वकामनाओं की सिद्धि होगी, रोगों का इलाज होगा, पराक्रम वृद्धि होती है। अड़चने दूर होंगी। 

विशेष उपाय- प्रदोषकाल में पारद शिवलिंग का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। रुद्राक्ष की माला से विशेष मंत्र ॐ बभ्लुशाय नमः मंत्र जपें। हरे गोल फल (नाशपाती) सिर से वारकर शिवलिंग पर चढ़ाकर गाय को खिलाएं, रोगों से मुक्ति मिलेगी।

बर्थडे विशेष- शिवलिंग पर चढ़े सूखे धनिया कर्पूर से जलाएं, पराक्रम में वृद्धि होगी।

विशेष उपाय- शिवलिंग पर मिश्री के जल से अभिषेक करें, अड़चने दूर होंगी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!