Daily Horoscope: जानें, मेष से मीन तक के लिए क्या कहता है मंगलवार का राशिफल

Edited By Updated: 06 Apr, 2021 08:04 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ     किसी अफसर या बड़े व्यक्ति के सॉफ्ट रुख के कारण आपकी कोई समस्या

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ    
किसी अफसर या बड़े व्यक्ति के सॉफ्ट रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है, मगर केतु की स्थिति सेहत के लिए ढीली।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो 
आम सितारा स्ट्रांग जो आपको हर तरह से हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह 
पेट के मामले में सावधानी बरतनी जरूरी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से भी अपना बचावरखना जरूरी, मगर अर्थदशा पहले जैसी बनी रहेगी।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कामकाजी कामों को निपटाने के लिए समय बेहतर, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट रुख रखेंगे।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
कमजोर सितारा तथा कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने का हौसला न रख सकेंगे, नुक्सान का डर।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
संतान साथ देगी, तालमेल बनाए रखेगी तथा उसके सहयोग तथा मदद के कारण आपकी कोई लटकती चली आ रही समस्या हल होगी।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
यत्न करने पर प्रापर्टी के साथ जुड़े किसी प्रोग्राम में कोई बाधा-मुश्किल हट सकती है, आमतौर पर आप हर तरह से प्रभावी रहेंगे।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
उत्साह,हिम्मत तथा संघर्ष शक्ति बनी रहेगी, कामकाजी भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी, किंतु तबीयत में चिड़चिड़ापन बना रहेगा।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
व्यापार-कारोबार में लाभ वाला सितारा बढिय़ा, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-समस्या हटेगी, आमतौर पर आप हावी, प्रभावी रहेंगे।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में विजय मिलेगी, स्ट्रांग सितारा आपको उत्साही, हिम्मती रखेगा।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
खर्चों के कारण अर्थदशा पतली रहेगी, लेन-देन के काम भी सावधानी के साथ करें ताकि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा व्यापार-कारोबार के कामों को संवारने तथा हर फ्रंट पर आपके कारोबारी कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, इज्जत बनी रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!