विनायक चतुर्थी: आज इन राशियों को होगी सुख-वैभव की प्राप्ति

Edited By Updated: 14 Jun, 2021 06:45 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ     कोर्ट कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ    
कोर्ट कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, बड़े लोगों में आपकी लिहाजदारी-पैठ बढ़ेगी।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
किसी उलझे तथा कम्प्लीकेट बन चुके किसी काम के लिए किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग तथा मदद काफी उपयोगी हो सकती है।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह 
ड्रिंक्स, आइसक्रीम पार्लर, कैमिकल्स, पेंट्स, पैट्रोलियम तथा चिकनाईदार वस्तुओं का काम करने वालों को अपने कामों में अच्छा लाभ मिल सकता है।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
व्यापार तथा कामकाज के कामों की दशा बेहतर, हाई मोरेल तथा खुशदिल मूड के कारण हर काम को हाथ में लेने के लिए मन राजी रहेगा।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
आम सितारा दुर्बल इसलिए न तो कोई काम जल्दबाजी में निपटाएं और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें, खर्चों का भी जोर रहेगा।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सितारा धन लाभ तथा कारोबारी कामों के लिए बेहतर, किसी कामकाजी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा हो सकती है।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते 
किसी बड़े अफसर के सुपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई उलझी बिगड़ी समस्या सुलझ सकती है, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु 
आम सितारा मजबूत, धार्मिक कामों में ध्यान, कथावार्ता, भजन कीर्तन सुनने में रुचि, आम तौर पर आप हर तरह से हावी विजयी रहेंगे।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए उन वस्तुओं को खानपान में इस्तेमाल न करें जो आपकी सेहत, तबीयत को सूट न करती हों।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, दोनों पति-पत्नी संबंधों में मधुरता, तालमेल, सद्भाव बना रहेगा।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द 
किसी प्रबल शत्रु के कारण आपकी परेशानियां मुश्किलें बढ़ सकती हैं इसलिए हर यत्न नाप तोल कर करना सही रहेगा।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
आम सितारा बलवान, संतान साथ देगी सपोर्ट करेगी तथा आपके पॉजिटिव रुख के कारण आपको अपने किसी प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!