Daily Horoscope: जानें, सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल

Edited By Updated: 02 Jul, 2021 08:10 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ  खर्च हाथ रोक कर करें तथा जिन खर्चों को टाल सकें, उन्हें टाल देना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ 
खर्च हाथ रोक कर करें तथा जिन खर्चों को टाल सकें, उन्हें टाल देना ठीक रहेगा, लेन-देन के काम भी अलर्ट रह कर करें, सफर भी न करें।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो 
सितारा धन लाभ वाला, आप अपनी उत्साही कामकाजी भागदौड़ के कारण अपनी किसी कारोबारी प्लानिंग को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह 
जिस काम के लिए यत्म करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, अफसरों के सुपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई समस्या हल हो सकती है।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो 
यत्न करने पर आपकी कोई कामकाजी प्लानिंग भी सिरे चढ़ेगी, कामकाजी भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी, शुभ कामों में ध्यान।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
पेट के मामले में एहतियात रखनी जरूरी, शीत वस्तुओं का इस्तेमाल भी संभल संभाल कर करें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो 
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल बना रहेगा, मान-सम्मान, प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते 
कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने से बचना पसंद करेंगे, नुक्सान का भय, मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु 
यत्न करने पर कोई स्कीम मैच्योर होने की आशा, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, आम हालात हर फ्रंट पर कामयाबी देने वाले।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे 
यत्न करने पर कोई जायदादी काम सुलझ सकता है, मान-सम्मान बना रहेगा, शत्रु चाह कर भी आपका कुछ बिगाड़ न सकेंगे।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
अपने कामकाजी कामों को निपटाने के लिए आप जो भागदौड़ करेंगे, उसकी अच्छी रिटर्न मिलेगी, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द 
सितारा धन लाभ के लिए अच्छा किसी उलझे रुके काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा बड़े लोग मेहरबान कंसिडरेट रहेंगे।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों में विजय मिलेगी, आप हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी रहेंगे, मगर मन कुछ टैंस सा जरूर रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!