देवी-देवताओं को भोग लगाने से पहले 1 बार पढ़ लें ये वरना....

Edited By Updated: 29 Nov, 2019 12:04 PM

read it 1 time before offering prasad to gods and goddesses

हिंदू धर्म में जितना महत्वपूर्ण देवी-देवताओं का आवाहन करना है उतना ही आवश्यक है पूजा-अर्चना के बाद इनको भोग लगाना।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म में जितना महत्वपूर्ण देवी-देवताओं का आवाहन करना है उतना ही आवश्यक है पूजा-अर्चना के बाद इनको भोग लगाना। परंतु बहुत से लोग जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि किस देवता को कौन सा भोग लगाना चाहिए। बता दें धार्मिक शास्त्रों में देवी-देवताओं से जुड़ी तमाम जानकारी दी गई है जिसमें इस बात का अच्छे से उल्लेख किया गया है। आज हम आपको इसी से जुड़ी खास जानकारी देने जा रहे हैं कि किस देवता को कौन सा भोग चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि अगर प्रत्येक देवी-देवता को अगर इस अनुसार प्रसाद चढ़ाया जाए तो हर तरह की मनोकामना पूरी हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारी-

श्री गणेश: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी को मोदक या लड्डू अति भाते हैं। इसके अलावा उन्हें बूंदी के लड्डू भी अर्पित किए जा सकते हैं। साथ ही साथ ही गणपति जी को गन्ने की गडेरी, जामुन, सूखी गरी और गुड़ भी बहुत ही प्रिय हैं, जो भी जातक इनमें से एक भी चीज़ इन्हें मन से चढ़ाता बप्पा उसके सारे विघ्नों को हर लेते हैं।

श्री राम: मान्यताओं के अनुसार भगवान राम को केसर युक्त खीर-पूरी, घर का भोजन तथा कलाकंद अति प्रिय है। इस भोग से श्री राम प्रसन्न होते हैं और भक्त को अपने समस्त कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
PunjabKesari, कलाकंद, fondant, klakand
भगवान विष्णु: श्री हरि विष्णु जी को किशमिश का भोगलगाना लाभदायक माना जाता है। साथ ही इन्हें आवले का भोग लगाना भी अति शुभ माना जाता है। ध्यान रहें इन्हें अर्पित किए जाने वाले प्रत्येक भोग में तुलसी दल ज़रूर डालें।

भगवान कृष्ण: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग सबसे अधिक पसंद है।

भोलेनाथ: शिव जी का भांग और पंचामृत (दूध, दही, शहद, गंगा जल, घी) आदि मनपसंद है। मान्यता है कि श्रावण मास में शिव जी का उपवास रखकर उनको गुड़, चना और चिरौंजी के अलावा दूध अर्पित करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती हैं।
PunjabKesari, Bhang, panchamrit, भांग, पंचामृत
श्री हनुमान: हनुमान जी को हलुआ, लाल व ताजे फल, गुड़ से बने लड्डू, गुड़ धनिया और तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इन्हें शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी पसंद हैं।

मां लक्ष्मी: जैसे कि सब जानते हैं कि लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग को लक्ष्मी मंदिर में जाकर अर्पित करना चाहिए। लक्ष्मी जी को सफेद और पीले रंग के मिष्ठान्न, बहुत पसंद हैं।

मां दुर्गा: माता दुर्गा को शक्ति की देवी माना गया है। दुर्गा जी को खीर, मालपुए, मीठा हलुआ, केले, नारियल, धान का लावाऔर मिष्ठान्न बहुत पसंद हैं। तो अगर आप माता के भक्त हैं तो बुधवार और शुक्रवार को इन्हें मंदिर जाकर ये भोग अर्पित करें।
PunjabKesari, मालपुआ, Maalpua
मां सरस्वती: माता सरस्वती को दूध, पंचामृत, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू तथा धान का लावा पसंद है। इनकी पूजा करने के बाद इन्हें इनमें से एक न एक चीज़ ज़रूर अर्पित करनी चाहिए।

मां काली और भैरव: बता दें माता काली और भगवान भैरवनाथ को लगभग एक जैसा ही भोग लगाया जाता है। इन दोनों को हलुआ, पूरी और मदिरा उनके प्रिय भोग हैं। अमावस्या के दिन काली या भैरव मंदिर में जाकर उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!