Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jul, 2026 01:03 PM

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से देशव्यापी ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 80वें संस्करण का नेतृत्व किया। यह विशेष आयोजन
नई दिल्ली (ब्यूरो): केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से देशव्यापी ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 80वें संस्करण का नेतृत्व किया। यह विशेष आयोजन आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा की जन्मशती के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई सेवा संगठन के सहयोग से आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में 9,000 से अधिक लोगों ने सामुदायिक साइकिल राइड, रन, जुम्बा और योग सत्रों में भाग लिया। वहीं देशभर में यह अभियान आर्ट ऑफ लिविंग, हार्टफुलनेस और ईशा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।