श्री गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर अकाल तख्त से सजाया नगर कीर्तन

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 08:34 AM

sri guru ramdas ji parkash purab

पातशाही चौथी श्री गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब से नगाड़ों, जयकारों और नरसिंहों की गूंज में नगर कीर्तन सजाया गया।

अमृतसर (सर्बजीत): पातशाही चौथी श्री गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब से नगाड़ों, जयकारों और नरसिंहों की गूंज में नगर कीर्तन सजाया गया। 

अरदास के उपरांत सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी अमरजीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप सुनहरी पालकी में सुशोभित किया। इस अवसर पर हैलीकॉप्टर द्वारा लगभग 13 चक्कर लगाकर श्री हरिमंदिर साहिब और नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई।

घंटा घर प्लाजा में पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सम्मान भेंट करते हुए सलामी दी गई। श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी अमरजीत सिंह ने श्री गुरु रामदास की विचारधारा के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार टेक सिंह ने संगत को बाणी व बाणे का धारणी होने के लिए प्रेरित किया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरु साहिब ने सिखी के सिद्धांतों को प्रफुल्लित करने, गुरमति विचारधारा का प्रसार करने और मानवता को आध्यात्मिक, धार्मिक तथा सामाजिक जीवन का सही मार्ग दिखाने के लिए महान कार्य किए। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!