सावन के पहले सोमवार पर करें ये 3 उपाय, नौकरी में प्रमोशन के साथ बन सकते हैं धन लाभ के योग

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 12:27 PM

sawan somwar remedies for wealth

सावन का महीना शिव जी की पूजा के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है। सावन सोमवार का पहला व्रत 3 अगस्त, 2026 को रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दौरान शिव जी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से...

Sawan Somwar Remedies For Wealth : सावन का महीना शिव जी की पूजा के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है। सावन सोमवार का पहला व्रत 3 अगस्त, 2026 को रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दौरान शिव जी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए लोग सुबह-शाम शिव जी की पूजा करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं। साथ ही सावन के दौरान देवों के देव महादेव की विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं । माना जाता है कि इन उपायों को करने से करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। 

Sawan Somwar Remedies For Wealth

पूजा के बाद माथे पर चंदन का तिलक लगाएं
सावन के दौरान शिव जी की पूजा करने के बाद शिव जी के माथे पर चंदन का तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली सारी  परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मनकामना पूरी होती है। 

Sawan Somwar Remedies For Wealth

शिवलिंग का करें जलाभिषेक
सावन माह के दौरान हर कोई शिव जी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कई तरह के काम करते हैं। लेकिन सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। सावन के दौरान यदि आप शिवलिंग पर जल में कच्चा दूध मिलकार चढ़ाते हैं, तो जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 

शिवलिंग पर बेलपत्र या धतूरा चढ़ाएं
सावन के दौरान शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र या धतूरा चढ़ाएं और इसके साथ ही शिव जी के नामों और मंत्रों का सच्चे मन से उच्चारण करें। माना जाता है कि यह उपाय करने से जीवन में कई तरह के सकारात्मक ऊर्जा आती है और करियर में तरक्की मिलती है। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्या हल होती है। 

Sawan Somwar Remedies For Wealth

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!