Shani Asta 2024: 11 फरवरी को शनि की चाल, इन राशियों के जीवन में मचाएगी धमाल

Edited By Updated: 03 Feb, 2024 10:59 AM

shani asta

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अगर ये कुंडली में सही हो तो व्यक्ति दिन ब दिन ऊंचाइयों को छूता है तो वहीं अगर इनकी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Ast 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अगर ये कुंडली में सही हो तो व्यक्ति दिन ब दिन ऊंचाइयों को छूता है तो वहीं अगर इनकी दशा खराब हो तो व्यक्ति का जीवन परेशानियों से घिर जाता है। शनि सबसे मंदगामी ग्रह हैं इनकी बदलती चाल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 2024 में शनि एक राशि से दूसरी राशि में गोचर नहीं करेंगे लेकिन लगभग 30 सालों बाद शनि अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि 11 फरवरी को अस्त होंगे। वैसे तो इस अस्त की वजह से सारी 12 राशियां प्रभावित होंगी लेकिन कुछ राशियाँ ऐसी हैं जिनके इसे बढ़िया रिजल्ट देखने को मिलेंगे।  तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

PunjabKesari Shani Asta

वृश्चिक राशि: इस अस्त के बाद वृश्चिक राशि के जातकों को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ बढ़िया ताल-मेल बना रहेगा। अगर कोई आर्थिक समस्या चल रही थी तो वो भी ठीक होती हुई नजर आएगी। अपने हर काम को समय से पूरा कर लेंगे। आपके जीवन से सारी परेशानियों धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। विदेश जानें के चाहवानों को बाहर जाने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। जीवनसाथी के साथ बढ़िया प्रेम-प्यार बना रहेगा।

Shani Asta 2024: 11 फरवरी को शनि की चाल, इन राशियों के जीवन में मचाएगी धमाल

आज का पंचांग- 3 फरवरी, 2024

Tarot Card Rashifal (3rd February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 3 फरवरी - सोचता हूं सनम इकरार कैसे करूं, मैं प्यार के दर्द का इजहार कैसे करूं

आज का राशिफल 3 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Guru Gochar 2024: होने जा रहा देवगुरु बृहस्पति का बड़ा गोचर, वृष राशि पर प्रभाव

PunjabKesari Shani Asta

सिंह राशि: 2024 में जब शनि अस्त होंगे तो सिंह राशि के जातकों की तो मानों लॉटरी लग जाएगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। जो छात्र किसी कम्पटीशन की तैयारी कर रहे थे उन्हें मनचाहा लाभ मिलेगा। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। छात्रों को अपने रिजल्ट से जुड़ी शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। आय के लिहाज से भी समय बहुत शानदार रहेगा। ऑफिस के हर काम को बहुत ही ध्यान से करेंगे।

PunjabKesari Shani Asta

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए शनि अस्त बहुत बढ़िया समय लेकर आएगा। जो काम बहुत दिनों से रुका हुआ था वो भी पूरा हो जाएगा। घर में प्रेम-प्यार वाला माहौल बना रहेगा। धन लाभ होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। शनि के शुभ प्रभावों की वजह से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातक बहुत जल्द ही तरक्की प्राप्त करेंगे। जो लोग किसी शारीरिक बीमारी से परेशान थे उससे भी छुटकारा मिल जाएगा।

 

Chant these mantras also इन मंत्रों का भी करें जाप 

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम। उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।।

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!