Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 Oct, 2026 08:02 AM

शारदीय नवरात्रों के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। इसी कर नतीजा है की सोमवार को अष्टमी रामनवमी के उपलक्ष पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आधार शिविर...
कटड़ा (अमित) : शारदीय नवरात्रों के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। इसी कर नतीजा है की सोमवार को अष्टमी रामनवमी के उपलक्ष पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आधार शिविर कटड़ा से रवाना हुए है। आंकड़े बताते हैं कि जारी नवरात्रों में अब तक 4 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से मिले आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार से पहले नवरात्र पर 47,374, दूसरे नवरात्र पर 48,280, तीसरे नवरात्र पर 46,449 और चौथे नवरात्र को 41,863 श्रद्धालु, पांचवें नवरात्र पर 39,691, छठे नवरात्र पर 41612 श्रद्धालु, सातवे नवरात्र पर 48,470 श्रद्धालुओं मैं वैष्णो देवी भवन पर नमन किया था तो वही रविबार को भी 47,662 श्रद्धालुओं मैं माता वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। वहीं सोमवार को अष्टमी रामनवमी के उपलक्ष्य पर भी श्रद्धालुओं ने आर.एफ.आई.डी. लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया।
इन श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जम्मू कश्मीर पुलिस, सी.आर.पी.एफ. और जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। और सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ