शिवसेना हिंदुस्तान ने मोहाली से चंडीगढ़ तक निकाला त्रिशूल मार्च

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 01:16 PM

shiv sena hindustan protest

शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शेर-ए-हिंद पवन गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को मोहाली से पंजाब स्तरीय विशाल त्रिशूल मार्च निकाला गया। मार्च में पंजाब के विभिन्न जिलों के साथ-साथ हरियाणा और चंडीगढ़ से पहुंचे हजारों कार्यकर्त्ताओं, हिंदू...

खन्ना (कमल): शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शेर-ए-हिंद पवन गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को मोहाली से पंजाब स्तरीय विशाल त्रिशूल मार्च निकाला गया। मार्च में पंजाब के विभिन्न जिलों के साथ-साथ हरियाणा और चंडीगढ़ से पहुंचे हजारों कार्यकर्त्ताओं, हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों और शिवसेना हिंदुस्तान के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

मार्च का मुख्य उद्देश्य पंजाब में आतंकवाद के दौरान प्रभावित हुए हिंदू परिवारों को इंसाफ दिलाने तथा सरकार की ओर से मंजूर किए गए 781 करोड़ रुपए के मुआवजे को पीड़ित परिवारों तक पहुंचाने सहित संगठन की 11 सूत्रीय मांगों को सरकार तक पहुंचाना था। मोहाली से बड़े काफिले के रूप में कार्यकर्त्ताओं ने चंडीगढ़ की ओर कूच किया, लेकिन मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस ने मार्च को रोक दिया। इसके बाद संगठन के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं को बसों के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास ले जाया गया, जहां प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

पवन गुप्ता ने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान का त्रिशूल मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और संगठन का उद्देश्य अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा, पंजाब कार्यकारिणी प्रधान संजीव देम, जूना अखाड़ा से ब्रह्मानंद गिरि जी, हिंदू तख्त के अशोक तिवारी, राष्ट्रीय प्रधान हिंदू तख्त महामंडलेश्वर विश्वामित्र नंद जी महाराज, सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष, श्री राम हनुमान सेवा दल जिला मोहाली प्रधान बी.एन. गिरि, जिला प्रभारी अखिलेश सिंह, राहुल खन्ना पंजाब अध्यक्ष युवा सेना, नरेंद्र भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर सेना सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!