मां वैष्णो देवी के जयकारों से गूंजा कटड़ा, निकाली प्रभात फेरी

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 08:00 AM

katra prabhat pheri vaishno devi

नवरात्र महोत्सव के तहत जे. एंड के. एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी द्वारा पर्यटन विभाग, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन के सहयोग से इस बर्ष तीसरी प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें मां के जयकारों से कटड़ा भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी को मुख्य...

Katra Prabhat Pheri Vaishno Devi : नवरात्र महोत्सव के तहत जे. एंड के. एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी द्वारा पर्यटन विभाग, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन के सहयोग से इस बर्ष तीसरी प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें मां के जयकारों से कटड़ा भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी को मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मदन लाल और विशिष्टातिथि डा. दिनेश्वर कपूर ने रवाना किया। 

शोभायात्रा शिव मंदिर, बाणगंगा रोड, चिंतामणि मंदिर, सी.आर.पी.एफ. कैंप और मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड कटड़ा में संपन्न हुई। इसमें महाराष्ट्र, चेन्नई और गौरखपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार पाधा ने धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. 6 बटालियन द्वारा प्रभात फेरी में भाग लेने वाले लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!