क्या आप भी कर रहे हैं श्राद्ध का भोजन तो एक बार ज़रूर जान लें ये बातें

Edited By Jyoti,Updated: 18 Sep, 2019 02:43 PM

shraddha paksha niyam in hindi

पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध आदि करने के साथ-साथ ब्राह्मणों को भोजन करवाना भी अनिवार्य माना जाता है। इसलिए हर कोई पितृ पक्ष में विभिन्न तरह के पकवानों से श्राद्ध कर्म-कांड आदि करने के बाद ब्राह्मणों व गरीबों को भोजन करवाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध आदि करने के साथ-साथ ब्राह्मणों को भोजन करवाना भी अनिवार्य माना जाता है। इसलिए हर कोई पितृ पक्ष में विभिन्न तरह के पकवानों से श्राद्ध कर्म-कांड आदि करने के बाद ब्राह्मणों व गरीबों को भोजन करवाता है। मगर क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म के शास्त्रों व पुराणों में हर किसी के लिए श्राद्ध का भोजन करना शुभ नहीं माना जाता। इसका कारण ये है क्योंकि श्राद्ध का भोजन पितरों के नाम से बनाया जाता जो वासनामय अर्थात- रज-तम से युक्त होता है। इसलिए कहा जाता है श्राद्ध का भोजन हर किसी को नहीं बल्कि कुछ खास लोगों को ही करना चाहिए। अगर इस बात को नज़रअंदाज़ किया जाए तो और श्राद्ध का भोजन किया जाए तो उसे ग्रहण करने वाले की लाइफ में कष्ट पैदा होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। मगर ऐसा क्यों हैं इसके बारे में जानना भी अति आवश्यक है तो आइए जानते हैं कि ऐसा न करने का कारण-
PunjabKesari, Dharam, shradh, paksha, श्राद्ध पक्ष, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2019, Shradh ka bhojan, श्राद्ध का भोजन
कुल व गोत्र के परिवार में कर सकते हैं श्राद्ध का भोजन
शास्त्रों में श्राद्ध का भोजन करने के विषय में कुछ खास व आवश्यक नियम बताए गए हैं। जो व्यक्ति श्राद्ध के दौरान इनका पालन करते हैं तो उनकी लाइफ में आने वाले कष्टों से उसका बचाव खुद उनके पूर्वज करते हैं। श्राद्ध का भोजन किसी दूसरे के घर का नहीं ग्रहण करना चाहिए, लेकिन अपने कुल गोत्र के परिवार जन में भोजन करने पर कोई दोष नहीं लगता।

कहा जाता है साधक को श्राद्ध का भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्वाध्याय की बढ़ोत्तरी होती है। स्वाध्याय, अर्थात अपने कर्मों का चिंतन करना। कहा जाता है अगर हम ऐसे संस्कारों के साथ श्राद्धस्थल भोजन करने जाएंगे, तो वहां के रज-तमात्मक वातावरण का अधिकतर प्रभाव हमारे शरीर पर होता है। जिससे हमें अधिक कष्ट हो सकता है। वहीं यदि कोई इंसान साधना करता है, तो श्राद्ध का भोजन करने से उसके शरीर में सत्त्वगुण की मात्रा घट सकती है। इसलिए, आध्यात्मिक दृष्टी से श्राद्ध का भोजन करना लाभदायक नहीं माना जाता।
PunjabKesari, Dharam, shradh, paksha, श्राद्ध पक्ष, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2019, Shradh ka bhojan, श्राद्ध का भोजन
ऐसा माना जाता है श्राद्ध का रज-तमात्मक युक्त भोजन ग्रहण करने से उसकी सूक्ष्म-वायु हमारी देह में घूमती रहती है। ऐसी अवस्था में जब हम पुनः भोजन करते हैं, तब उसमें यह सूक्ष्म-वायु मिल जाती है। इससे, इस भोजन से हानि हो सकती है।

यही कारण है कि हिंदू धर्म में बताया गया है कि उपरोक्त कृत्य टालकर ही श्राद्ध का भोजन करना चाहिए। अन्यथा कलह से मनोमयकोष में रज-तम की मात्रा बढ़ जाती है। नींद तमप्रधान होती है। जिससे हमारी थकान तो अवश्य मिट जाती है, पर शरीर में तमोगुण भी बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि श्राद्ध पक्ष से तेरवीं आदि तक मृतकों के निमित्त बनाएं गए भोजन को ग्रहण न करें।
PunjabKesari, Dharam, shradh, paksha, श्राद्ध पक्ष, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2019, Shradh ka bhojan, श्राद्ध का भोजन

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!