Shri Guru Nanak Dev ji Viah Purab: सुल्तानपुर लोधी से सजाए नगर कीर्तन का बटाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

Edited By Updated: 10 Sep, 2024 07:35 AM

shri guru nanak dev ji viah purab

सतगुरु नानक आजा संगत पई पुकार दी, तेरे हथ विच चाबी ओ दाता सारे संसार दी’ इन धार्मिक स्तरों के साथ श्री गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के 10 सितम्बर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मनाए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बटाला (बेरी, साहिल): ‘सतगुरु नानक आजा संगत पई पुकार दी, तेरे हथ विच चाबी ओ दाता सारे संसार दी’ इन धार्मिक स्तरों के साथ श्री गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के 10 सितम्बर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मनाए जा रहे विवाह पर्व की खुशी में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुलतानपुर लोधी से बारात रूपी नगर कीर्तन का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में हुआ।

इस नगर कीर्तन में बटाला से विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा सदस्य शिरोमणि कमेटी, गुरतिन्द्रपाल सिंह मांटू भाटिया, जोगिन्द्र सिंह अचली गेट सहित बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। नगर कीर्तन के आगे सेवा सोसायटियों की ओर से जल का छिड़काव किया जा रहा था। झाड़ू वालों द्वारा सड़कों की सफाई की जा रही थी। निहंग सिंह गतके के जौहर दिखा रहे थे। संगत को स्वागत के लिए हर मोड़ पर फलों, चाय-पकौड़ों, मिठाइयों, खाने व जल आदि के लंगर वितरित किए गए। बारात रूपी नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी से चलकर विभिन्न शहरों, कस्बों व गांवों से होते हुए देर रात बटाला के गुरुद्वारा श्री सतकरतारियां में संपूर्ण हुआ। 

नगर कीर्तन का बटाला पहुंचने पर कुलतार सिंह संधवां स्पीकर पंजाब विधान सभा, अमनशेर सिंह शैरी कलसी हलका विधायक बटाला, अमरपाल सिंह किशनकोट हलका विधायक श्री हरगोबिन्दपुर साहिब, उमा शंकर गुप्ता जिलाधीश गुरदासपुर, सुहेल कासिम मीर एस.एस.पी. बटाला, डा. शायरी भंडारी एस.डी.एम. बटाला, विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा, यशपाल चौहान अध्यक्ष स्वर्णकार संघ पंजाब, राजीव विग अध्यक्ष नींव वैल्फेयर सोसायटी, हरवंत महाजन अध्यक्ष लायंस क्लब बटाला प्रिंस, योगेश बेरी अध्यक्ष लायंस क्लब बटाला लोटस, लायन पुनीत बांसल, लायन महिन्द्रपाल चंगा, लायन दीपक पथरिया, लायन अंकित अग्रवाल, सुरिन्द्र हैप्पी, लायन गौरव बांबा, लायन रोबी वालिया, लायन जतिन्द्र महाजन, लायन वरिन्द्र प्रताप साबी, लायन नरेश लूथरा, लायन गुरप्रीत सिंह गिल, लायन राकेश अग्रवाल अध्यक्ष लायंस क्लब बटाला स्माईल, अश्विनी मरवाहा, यूथ आप नेता आशु गोयल, पूर्व चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ, सीनियर कांगे्रसी नेता रमेश वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गौतम सेठ गुड्डू, लायंस क्लब बटाला पार्थ रिहान के अध्यक्ष लायन सुभाष ओहारी, हनी मित्तल, शिवसेना समाजवादी से राजीव महाजन ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर गोरा ने बताया कि 10 सितम्बर को गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब से महान नगर कीर्तन सुबह 7 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में सजाया जाएगा। 

समूह संगत को श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी के विवाह पर्व की बधाई देते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और अमनशेर सिंह शैरी कलसी विधायक बटाला ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम सभी को इस विवाह पर्व मनाने का सौभाग्य मिला है।

बारात रूपी नगर कीर्तन का स्वागत करने वालों में डी.एस.पी. सिटी संजीव कुमार, डी.एस.पी ट्रैफिक राजेश कक्कड़, ज. सुरजीत सिंह तुगलवाल सदस्य एस.जी.पी.सी. जसवीर कौर जफरवाल सदस्य एस.जी.पी.सी., कैप्टन बलबीर सिंह बाठ, त्रिलोक सिंह बाठ, गुरतिन्द्रपाल सिंह भाटिया उप मैनेजर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर, गुरबख्श सिंह मैनेजर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुलतानपुर लोधी, बाबा जतिन्द्र सिंह दाबावाल गोबिन्द बाग वाले, बाबा गुरपाल सिंह निरवैर खालसा, बाबा मलकीत सिंह कार सेवा दिल्ली वाले, बाबा अमोलक सिंह कार सेवा खडूर साहिब वाले, बाबा सुरिन्द्र सिंह लंगर साहिब वाले, जगदीश सिंह बुटर प्रबंधक विवाह पर्व, दविन्द्र सिंह लाली मैनेजर गुरुद्वारा ओठिया साहिब, ज. अमरजीत सिंह सेखवां, तेजिन्द्र सिंह एडीशनल चीफ गुरुद्वारा इंस्पैक्टर शिरोमणि कमेटी, कुलवंत सिंह चीमा पूर्व चेयरमैन, डा. मलकीत सिंह, सतिन्द्रपाल सिंह भाटिया, कृपाल सिंह, बलदेव सिंह एक्सीयन, बिक्रम सिंह इंचार्ज आई.टी विंग, सिकंदर सिंह मैनेजर गुरुद्वारा श्री अच्चल साहिब, रणजीत सिंह सागरपुर, एड. राजिन्द्र सिंह पदम अध्यक्ष सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, समाज सेवक मास्टर जोगिन्द्र सिंह अच्चलीगेट, आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!