Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Apr, 2026 12:49 PM

कई फर्म खत्म हो गईं जिनको उनके बाप-दादा ने पानी की तरह खून-पसीना बहाकर और मेहनत-मशक्कत से नाम कमाया था। उनकी संतानों ने फिजूल खर्च कर गलत संगत में पड़कर, लापरवाही से कारोबार को खत्म कर दिया।
Smile please : कई फर्म खत्म हो गईं जिनको उनके बाप-दादा ने पानी की तरह खून-पसीना बहाकर और मेहनत-मशक्कत से नाम कमाया था। उनकी संतानों ने फिजूल खर्च कर गलत संगत में पड़कर, लापरवाही से कारोबार को खत्म कर दिया। आज उनका नामो-निशान नहीं है, जिन फर्मों के नाम के बड़े चर्चे होते थे। —दर्शना भल्ला
सब कुछ महंगा हो गया है लेकिन माचिस आज भी दो रुपए की बिक रही है। याद रखना आग लगाने वालों की कभी कीमत नहीं बढ़ती। —दर्शना भल्ला
झूठ और दिखावे की रफ्तार तेज हो पर मंजिल तक सच ही पहुंचता है। जब कोई आपकी कीमत न समझे तो उदास मत होना। यह समझ कर संतोष कर लेना कि कबाड़ी कभी हीरे की कीमत या परख नहीं कर सकता।
बुरे वक्त में जब कोई इतना ही कह दे कि चिंता मत कर मैं हूं तुम्हारे साथ तो ऐसे शब्द भी डॉक्टर की दवाई बन जाते हैं। बुरे समय में ही आदमी की पहचान होती है। —भक्ति सागर
गरीबी पिछले जन्मों का फल नहीं बल्कि इसी जन्म की भूलों का नतीजा है। —रजनीश
जब आप अपने गुनाह को छुपाते नहीं, वह गुनाह-गुनाह नहीं रहता है। —भगवती चरण वर्मा
चरित्र एक ऐसा हीरा है जो हर पाषाण को घिसा सकता है। चरित्र वृक्ष है तो प्रतिष्ठा छाया है। —बर्टल

धैर्य कड़वा है लेकिन उसका फल मीठा है। —रूसो
संघर्ष न करना अधीनता का कारण बनता है। —लुकमान
प्रसन्न व मधुर व्यक्ति सदैव सफल होता है। —वाल्टेयर
तपस्या धर्म का पहला और आखिरी कदम है। —महात्मा गांधी
चिंता काली दीवार की तरह चारों तरफ से घेर लेती है, फिर निकलने की कोई राह नहीं सूझती। —प्रेमचंद
चुनौतियां मनुष्य को जागृत करने आती हैं, वे मनुष्य को शक्तिशाली बनाती हैं। —स्वेट

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ