Somnath Temple: शाह ने सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर मोबाइल एप लांच किया

Edited By Updated: 20 Mar, 2023 09:30 AM

somnath temple

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात में सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और ट्रस्ट द्वारा संशोधित एक आधुनिक मोबाइल एप भी लांच किया।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गीर सोमनाथ (वार्ता): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात में सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और ट्रस्ट द्वारा संशोधित एक आधुनिक मोबाइल एप भी लांच किया। 

यह ऐप सोमनाथ आने वाले भक्तों के लिए वन स्टॉप समाधान है। इससे दर्शन, कमरे की बुकिंग, दर्शनीय स्थलों की जानकारी, ऑनलाइन प्रसाद या वस्त्र प्रसाद ऑर्डर सहित कई कार्य एक स्पर्श से किए जा सकते हैं। 

शाह ने सोमनाथ महादेव के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उनकी पत्नी और पोत्री भी उनके साथ दर्शन और पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने भक्तिभाव से सोमनाथ महादेव की ध्वजा पूजा, सोमेश्वर पूजा की और ट्रस्ट द्वारा हाल ही में शुरू की गई पाघ पूजा की। 

PunjabKesari kundli

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!