Special trains for Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 10:49 AM

special trains for rath yatra

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाले भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए 300 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे वैष्णव ने भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा को लेकर रेलवे...

भुवनेश्वर (एजैंसी) : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाले भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए 300 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे वैष्णव ने भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा को लेकर रेलवे की ओर से की गई तैयारियों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने को लेकर निर्देश दिया। 

गौरतलब है कि भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को 16 जुलाई से शुरू होगी और 24 जुलाई को सम्पन्न होगी। इस दौरान उन्होंने पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा और गुजरात के बीच चलने वाली ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस (रोज़ाना चलने वाली) को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

रेल मंत्री ने बताया कि इस साल रथ यात्रा के लिए 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है। ये ट्रेनें नियमित रूप से चलने 
वाली 800 से ज्यादा ट्रेनों के अलावा होंगी। 

उन्होंने कहा, ‘केरल में इस साल ओणम के मौके पर हम 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाएंगे। इस साल 30 जून को खत्म हुए गर्मी के मौसम के दौरान रिकॉर्ड 15,000 विशेष ट्रेनें चलाई गईं। जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए 300 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। केरल में ओणम के लिए 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोशिश है कि हमारे नागरिकों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलें।’ 

नांदेड़ के लिए दो ट्रेन सेवाएं शुरू
 वैष्णव ने नांदेड़-मुम्बई और टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, ‘सोमवार को उत्तराखंड के टनकपुर से हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू की गई है। तराई क्षेत्र में रहने वाले हमारे सिख भाई-बहनों की लगातार मांग थी। 

वाशिम और हिंगोली होते हुए नांदेड़ को मुम्बई से जोड़ने वाली एक ट्रेन सेवा भी शुरू की गई है, जिससे विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों का मुम्बई से सम्पर्क बेहतर होगा। पीलीभीत, आगरा और टनकपुर को जोड़ने वाली कुछ ट्रेन सेवाएं भी शुरू की गई हैं।’

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!