श्री अकाल तख्त साहिब की महिमा कोई कम नहीं कर सकता : मजीठिया

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 02:33 PM

sri akal takht sahib

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब महान है, यह सिख पंथ की शान है। जिस तख्त के आगे बड़े-बड़े शासक झुके, जिसकी मर्यादा बचाने के लिए सिखों ने बलिदान दिए और

चंडीगढ़ (अर्चना): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब महान है, यह सिख पंथ की शान है। जिस तख्त के आगे बड़े-बड़े शासक झुके, जिसकी मर्यादा बचाने के लिए सिखों ने बलिदान दिए और जिसके नेतृत्व में कौम ने हर जुल्म का मुकाबला किया, उस श्री अकाल तख्त साहिब की महिमा को न कोई सरकार घटा सकती है, न कोई प्रचार तंत्र। 

मजीठिया ने कहा कि आज हर तरफ गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। “रंगला पंजाब” बनाने की बात करने वाली सरकार में राज्य अराजकता की ओर चल दिया है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब इस समय कानून व्यवस्था के गंभीर संकट से गुजर रहा है। एक ही दिन अमृतसर, बटाला और लुधियाना में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। पंजाब के थर्मल प्लांट की 10 इकाइयों में से 6 बंद पड़ी हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!