श्री अकाल तख्त साहिब ने तलब की चीफ खालसा दीवान की समूह कार्यकारी कमेटी

Edited By Updated: 06 May, 2026 12:38 PM

sri akal takht sahib committee chief khalsa diwan

श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए चीफ खालसा दीवान चैरीटेबल सोसायटी की समूह कार्यकारी कमेटी को 8 मई को सुबह 10 बजे निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई सोसायटी के प्रबंधकीय मैंबरों के अमृतधारी न...

अमृतसर (सर्बजीत): श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए चीफ खालसा दीवान चैरीटेबल सोसायटी की समूह कार्यकारी कमेटी को 8 मई को सुबह 10 बजे निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई सोसायटी के प्रबंधकीय मैंबरों के अमृतधारी न होने संबंधी मिली लिखित शिकायत के बाद की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी माह में पत्र संख्या अ:त/26/569 के माध्यम से दीवान को सभी सदस्यों के अमृतधारी या गैर-अमृतधारी होने संबंधी स्पष्ट जानकारी और सूची जमा करवाने के निर्देश दिए गए थे। काफी समय बीतने के बावजूद सोसायटी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और अब दोबारा शिकायत मिलने के चलते जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

सचिवालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दीवान की प्रबंधकीय कमेटी को अब निजी रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। सिख पंथ की इस प्रमुख संस्था में मर्यादा उल्लंघन के आरोपों ने समुदाय में चर्चा छेड़ दी है। 8 मई को इस एकत्रिता दौरान संस्था के भविष्य के प्रबंधों और मर्यादा की पालना संबंधी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!