Srimad Bhagavad Gita: हम जो बोते हैं वही काटते हैं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jul, 2023 08:28 AM

srimad bhagavad gita

भौतिक चीजें हमारे व्यवहार और गुणों द्वारा नियंत्रित होती हैं। श्री कृष्ण सभी शक्तिशाली अव्यक्त और प्रकट संबंधों के बारे में संकेत करते हैं, जब वह कहते

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Srimad Bhagavad Gita: भौतिक चीजें हमारे व्यवहार और गुणों द्वारा नियंत्रित होती हैं। श्री कृष्ण सभी शक्तिशाली अव्यक्त और प्रकट संबंधों के बारे में संकेत करते हैं, जब वह कहते हैं, ‘‘जो भक्त मुझे जिस प्रकार भजते हैं, मैं भी उनको उसी प्रकार भजता हूं क्योंकि सभी मनुष्य सब प्रकार मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।’’ (4.11)

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

पहले तो यह भगवान की ओर से एक आश्वासन है कि हम किसी भी मार्ग का अनुसरण करते हैं और भले ही ये मार्ग कितने ही विरोधाभासी हों, वे सभी परमात्मा के ही मार्ग हैं। दूसरे, भगवान एक बहुआयामी दर्पण की तरह प्रतिक्रिया करते हैं, जो हमारी भावनाओं, विचारों और कार्यों को प्रतिबिंबित और प्रतिध्वनित करते हैं। तीसरा, जब हम एक बीज बोते हैं, तो उसे एक पेड़ की पूर्ण क्षमता प्राप्त करने में समय लगता है और यह समय अंतराल हमें परमात्मा के प्रतिध्वनि के इस सिद्धांत को पूरी तरह समझने से रोकता है।

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

अगर हम अपने जीवन को बिना शर्त प्यार और श्रद्धा से भर देते हैं, तो प्यार और श्रद्धा अनिवार्य रूप से हमारे जीवन को आनंदमय बनाने के लिए निश्चित रूप से वापस आ जाते हैं। यदि हम क्रोध, भय, घृणा, क्रूरता या ईर्ष्या बोते हैं तो वही हमारे जीवन को दयनीय बनाते हुए वापस परोसा जाएगा। इनके अनगिनत उदाहरण हैं और ध्यान देने वाली बात यह है कि बुवाई और कटाई के बीच के समय के अंतराल के कारण हम इन दोनों के बीच के पक्के संबंध को भूल जाते हैं।

अपने बड़े सपनों को साकार करने की तलाश में, हमें कभी भी छोटी-छोटी विजयों से नहीं चूकना चाहिए, जो हमें अनुभवात्मक स्तर पर सर्वोच्च चेतना का एहसास करने में मदद करती हैं। श्री कृष्ण आगे कहते हैं कि  ‘‘इस मनुष्य लोक में कर्मों के फल को चाहने वाले लोग देवताओं का पूजन किया करते हैं; क्योंकि उनको कर्मों से उत्पन्न होने वाली सिद्धि शीघ्र मिल जाती है।’’ (4.12)

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

देवता और कुछ नहीं, बल्कि परमात्मा की एक झलक हैं। परमात्मा को पाने के लिए हमें अहंकार को पूरी तरह छोड़ना पड़ता है लेकिन इसमें समय लगता है। देवता परमात्मा को साकार करने की यात्रा में आधा बिंदू हैं, जहां हमारा अहंकार अभी भी बाकी है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!