Tarot Card Rashifal (11th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Sep, 2025 06:35 AM

tarot card rashifal

मेष- आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

वृष- दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

मिथुन- दिन उपयुक्त है। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

कर्क- जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिए- जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दूरियां खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। परिवार में पूछ-परख बढ़ेगी।

सिंह- आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी में संयम रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा सम्भव है। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दुःख होगा।

कन्या- आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

तुला- बुद्धि और तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है।

वृश्चिक- कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

धनु- व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। मन लगाकर काम करें। मेहमानों का आवागमन संभव है।परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी।

मकर- आपकी अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ- धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य और संयम से काम लेना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

मीन- कारोबार में विश्वास प्रद वातावरण बना रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!